फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, salal dam, silt, flushing

Jammu News: गाद निकालने को खोले डैम के गेट, चिनाब का जलस्तर बढ़ा

Wed, 29 May 2024 03:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 29 May 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
reasi, salal dam, silt, flushing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। ध्यानगढ़ स्थित सलाल डैम से गाद को निकालने के लिए मंगलवार को सभी गेट सुबह सात से शाम सात बजे तक खोले गए। इससे चिनाब दरिया के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। डैम से पानी निकलते ही भव्य नजारा देखने को मिला है। हालांकि, सोमवार को ही पानी छोड़ने के संबंध में एडवाइजरी जारी की गई थी।

डैम के गेट खोले गए मौके पर सलाल पावर स्टेशन के अधिकारी भी मौजूद रहे। गेट खुलते ही निचले क्षेत्र गुज्जर कोठी, तलवाड़ा, कांसीपटटा, जेडी, डेरा बाबा में जलस्तर बढ़ा। पानी के बढ़े हुए जलस्तर को तहसील अखनूर के ग्रामीण क्षेत्रों तक पाया गया। सलाल पावर स्टेशन महाप्रबंधक प्रभारी अनीष गौरहा ने कहा कि डैम की सिल्ट को निकालने के लिए गेट खोलने की सूचना पहले से ही जारी कर दी गई थी। डैम के ऊपरी व निचले सतह के पास बसे गांव के लोगों को दरिया चिनाब के किनारों पर नहीं जाने की चेतावनी दी गई थी वहीं मवेशियों को भी दरिया से दूर रखने को कहा गया था ताकि किसी प्रकार के कोई जानमाल का नुकसान नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed