{"_id":"66551c86ce4f028f0d0f5054","slug":"reasi-salal-dam-chinab-river-flushing-reasi-news-c-202-1-sjam1001-111138-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चिनाब किनारे न जाएं, आज सुबह सात बजे से छोड़ा जाएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चिनाब किनारे न जाएं, आज सुबह सात बजे से छोड़ा जाएगा पानी
Tue, 28 May 2024 05:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 28 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
सलाल डैम में गाद बढ़ने पर सलाल डैम प्रबंधन की लोगों को चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। चिनाब नदी के जारी उच्च प्रवाह व डैम में गाद बढ़ जाने पर मंगलवार सुबह सात बजे से पानी छोड़ा जाएगा। इससे चिनाब नदी का जलस्तर निचले इलाकों में बढ़ने की संभावना है। इसलिए लोग नदी के पास न जाएं और न ही मवेशियों को जाने दें। इस संबंध में सोमवार को सलाल पावर स्टेशन प्रबंधन कमेटी ने एडवाइजरी जारी की है।
इसमें सलाल डैम के निचले इलाकों तलवाड़ा, गुज्जर कोठी, कांसीपट्टा, पनासा, जेड़ी, डेरा बाबा और पब्बर के लोगों को चिनाब नदी के किनारे नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। चिनाब का जलस्तर जम्मू जिले की अखनूर तहसील के गांवों तक बढ़ेगा। इस कारण इन इलाकों के ग्रामीणों से चिनाब किनारे नहीं जाने की अपील की है। प्रबंधन कमेटी के अनुसार मंगलवार सुबह सात से शाम सात बजे तक डैम के गेट खोले जाएंगे। इसका असर नदी के किनारे स्थित गांवों में देखने को मिलेगा। प्रबंधन कमेटी ने ग्रामीणों से मवेशियों को भी दरिया के किनारों पर नहीं जाने देने की अपील की है।