{"_id":"67fd6a82d2ad23814d01685d","slug":"reasi-proud-on-arti-nanda-reasi-news-c-10-agr1006-588983-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आरती नंदा ने रियासी को चिकित्सा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आरती नंदा ने रियासी को चिकित्सा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान
विज्ञापन
आरती नंदा अपने भाई अजय नंदा,पति मदन मोहन कपूर,भाई संजय नंदा के साथ।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। बाल त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती नंदा के बाल चिकित्सा त्वचा विज्ञान की 15वीं विश्व कांग्रेस में अध्यक्ष चुने जाने पर रियासी में खुशी का माहौल है।
वजह, डॉक्टर नंदा का परिवार पीढ़ियों से सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ है। आरती नंदा ने रियासी को चिकित्सा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। डॉ. नंदा भी अपने सेवाकाल के दौरान विदेश में रहने के बावजूद नंदा एजुकेशनल ट्रस्ट के माध्यम से अपने देश के मेधावी विद्यार्थियों की लगातार मदद करती रहती हैं। पति डॉक्टर मदन मोहन कपूर प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट हैं और वह स्वयं भी सामाजिक सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। आरती नंदा के पितामह रूप चंद नंदा प्रजापरिषद आंदोलन के संस्थापक सदस्यों में से एक व जाने-माने वकील रहे हैं।
रियासी के वार्ड नंबर तीन में जश्न का माहौल है। इसी जगह आरती नंदा का बचपन बीता है। वर्तमान में उनके छोटे भाई व पूर्व राज्य मंत्री अजय नंदा वहां रहते हैं। बहन की इस कामयाबी से वे बेहद खुश हैं। उन्होंने आरती को फोन पर बधाई दी। कहा कि यह सिर्फ रियासी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश व देश के लिए गौरवशाली क्षण है। बकौल अजय नंदा, आरती हर वर्ष माधव लाल नंदा एजुकेशन एंड मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से करवाए जाने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आती हैं।