फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi, Kalash Yatra, Shri Sanatan Sabha, Gadaal Hall

Jammu News: रियासी में दो कलश यात्राएं निकलीं, भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन
Reasi, Kalash Yatra, Shri Sanatan Sabha, Gadaal Hall
रियासी।सनातन धर्म सभा से निकाली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।फोटो, संवाद।
- श्री सनातन धर्म सभा के हाल में शिव महापुराण की कथा और गढ़ाल में भागवत कथा आज से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर में रविवार को दो कलश यात्राएं निकाली गईं। इससे रियासी शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। सावन माह के पहले सोमवार से गढ़ाल स्थित बैंक्वेट हाल में श्रीमद्भागवत कथा और श्री सनातन धर्म सभा के हाल में शिव महापुराण कथा की शुरुआत होगी।
रविवार की सुबह गढ़ाल से सुमंत शास्त्री महाराज की अध्यक्षता में कलश यात्रा निकली। प्रसिद्ध कालका माता जी के मंदिर में माथा टेकने के बाद यात्रा में शामिल श्रद्धालु मुख्य द्वार तक पहुंचे। यहां से पैदल चलते हुए मुख्य बाजार से होते हुए वार्ड नौ में स्थित आप शंभू महादेव मंदिर में भक्त पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने और माथा टेकने के बाद कलश यात्रा कांसी पट्टा स्थित शिव मंदिर के लिए रवाना हुई। कांसी पट्टा में दरिया चिनाब से सभी कलशों में जल भरा गया। बाद में श्रद्धालु वापस हाल में पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, एक अन्य कलश यात्रा श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान बृज मोहन शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु तालाब वाले मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर और जनाना पार्क से होते हुए भगवान गणेश के मंदिर में पहुंचीं। यात्रा में शामिल महिलाओं ने कलशों में जल भरा। मंदिर के पुजारी पंडित चमन लाल शर्मा ने पूजा करवाई। कलशों को सभा में ला कर विधिवत तरीके से स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महिलाओं ने भजन-संकीर्तन कर प्रभु की महिमा का गुणगान किया। कथा वाचक सूरज कौशल शास्त्री ने बताया कि शिव महापुराण की कथा एक महीने तक रोजाना दोपहर तीन से शाम छह बजे तक होगी। इसमें भगवान शिव की महिमा का बखान किया जाएगा। शिव महापुराण कथा संपन्न होने के बाद एक सप्ताह तक श्रीमद्भागवत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed