{"_id":"68361440eaebd02687037f1f","slug":"reasi-dc-held-meeting-reasi-news-c-202-1-sjam1001-123617-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का रखें ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का रखें ख्याल
Wed, 28 May 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 28 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
रियासी में बैठक करती डीसी निधि मलिक।
रियासी। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान जिले में आने वाले यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उपायुक्त निधि मलिक ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।
उपायुक्त ने जिले के हिस्से में से गुजरने वाली यात्रा समेत यात्रा से पहले या बाद में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जम्मू कश्मीर बिजली विकास निगम लिमिटेड, स्वास्थ्य एवं नगर परिषद को यात्रा में शामिल लोगों की सुविधा का ख्याल रखने के लिए कहा गया। अमरनाथ यात्री जिले के श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा समेत अन्य स्थानों पर बिना किसी परेशानी के जा सके।
इसके लिए सभी विभागों को आपस में तालमेल बनाकर यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीसी राकेश कुमार, मुख्य योजना अधिकारी नरेंद्र कुमार, कटड़ा के एसडीएम पीयूष व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद