{"_id":"66d263f698b913ee4609b868","slug":"reasi-culture-chadi-yatra-reasi-news-c-202-1-sjam1001-114805-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: काली माता के जयकारों से गूंजा रियासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: काली माता के जयकारों से गूंजा रियासी
Sat, 31 Aug 2024 05:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय पहुंचने पर बावे माता मंदिर की छड़ी का जोरदार स्वागत
पूजन व दर्शन के बाद छड़ी भमाग के लिए रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। बाबे वाली माता जम्मू से शुक्रवार दोपहर को छड़ी यात्रा स्थानीय थापा चौक पहुंची, जहां शहरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। पूरा क्षेत्र काली माता के जयकारों से गूंज उठा।
थापा चौक से छड़ी को पैदल नगर के प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर में ले जाया गया, जहां पर लोगों ने माता की पवित्र पिंडी के समक्ष माथा टेका और भजन-कीर्तन किया। इस के साथ ही माता रानी के जयघोष भी लगाए गए।
कालिका माता मंदिर में माथा टेकने के बाद छड़ी जिला की तहसील भोमाग के गांव फगोड़ी के लिए रवाना हुई, जहां पर शुक्रवार रात विश्राम कर छड़ी शनिवार सुबह पांगण धार में स्थित माता के प्राचीन मंदिर में पहुंचेगी। छड़ी का वहां पर पूजा की जाएगी उस के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
शाम को माता के मंदिर में विशाल जागरण होगा। भमाग के ग्रामीणों में माता के प्रति अपार श्रद्धा है।