फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RB Education trust case Former minister Choudhary lal singh CBI Raids 9 related places case registered

जम्मू-कश्मीर: पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, कई अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 15 Sep 2020 11:55 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 15 Sep 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
RB Education trust case Former minister Choudhary lal singh CBI Raids 9 related places case registered
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू नगर निगम कार्यालय में बीते दिनों छापे के दौरान जब्त किए गए रिकॉर्ड की जांच के बाद मंगलवार को सीबीआई ने कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें आरबी एजुकेशन ट्रस्ट, ट्रस्ट के अध्यक्ष, कठुआ के पूर्व डीसी, पूर्व तहसीलदार, पूर्व नायब तहसीलदार भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इस मामले में अब सीबीआई कुल 9 जगहों पर छापे मारकर आरोपियों की तलाश कर रही है। आरबी शिक्षण संस्थान और ट्रस्ट के अध्यक्ष के आवास समेत जम्मू के तीन और कठुआ के छह जगहों पर छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि चौधरी लाल सिंह द्वारा चलाए जा रहे ट्रस्ट द्वारा भूमि कब्जाने और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई ने 25 जून को एक प्रारंभिक जांच (प्रीलिमिनरी इंक्वायरी) दर्ज की थी। लाल सिंह ने कठुआ के रसाना की आठ वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद भाजपा छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन भूमि की बिक्री और खरीद की अनुमति देने में कठुआ जिला के राजस्व और वन अधिकारियों द्वारा अवैध संतुष्टि और अवैध विचार के आरोपों की जांच के लिए कठुआ के आर बी एजुकेशन ट्रस्ट और अज्ञात लोक सेवकों के खिलाफ पीई दर्ज की गई है।

पीई के अनुसार, यह आरोप लगाया गया है कि इस तरह के झूठे प्रमाण पत्र जो कि जेके एग्रेरियन रिफॉर्म्स एक्ट के तहत छूट वाली श्रेणी में आते हैं, शैक्षिक ट्रस्ट द्वारा इसकी खरीद में इस्तेमाल किए गए थे।


प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि इस तरह के कथित गैरकानूनी कामों का एक लाभार्थी ट्रस्ट, जम्मू और कश्मीर कृषि सुधार अधिनियम, 1976 के तहत निर्धारित सीमा के व्यापक उल्लंघन में जमीन के बड़े हिस्से के कब्जे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed