फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ravindra Raina said situation in Jammu and Kashmir was discussed with rss and national leaders

रवींद्र रैना बोले: संघ और राष्ट्रीय नेताओं से जम्मू कश्मीर के हालात पर हुई चर्चा 

Sat, 26 Jun 2021 11:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 11:37 AM IST
सार

रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र की मजबूती के लिए राजनीतिक नेताओं का पक्ष जाना है और इससे जम्मू कश्मीर में सियासी गतिविधयों आने वाले समय में तेज होगी और इससे जन आकांक्षाओं की पूर्ति हो तीव्र गति से होने का रास्ता साफ होगा।

विज्ञापन
Ravindra Raina said situation in Jammu and Kashmir was discussed with rss and national leaders
जे पी नड्डा, रवींद्र रैना (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुलाई सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने गए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र रैना, दो पूर्व उपमुख्यमंत्रियों में डॉ निर्मल सिंह और कवींद्र गुप्ता शनिवार को जम्मू पहुंचेंगे। वहीं अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी भी तीन से चार दिन तक दिल्ली में रुकने के बाद ही जम्मू कश्मीर लौटेंगे।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के नेताओं ने संघ व भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर के सियासी परिदृश्य के हालात वर्तमान हालात पर चर्चा की। भाजपा की प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जम्मू कश्मीर में भाजपा की तैयारियों के रोडमैप से लेकर विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन पर भी चर्चा हुई। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के अनुसार प्रदेश भाजपा का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली से 26 जून को जम्मू वापस लौटेगा। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक में जम्मू कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया के पूरी होने के बाद विधानसभा चुनाव करवाने का वादा किया हैं। प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री की पहल का स्वागत करती है और विधानसभा चुनाव के लिए हर वक्त तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed