फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ranji trophy match between orissa and jammu kashmir day one played in jammu

रणजी ट्रॉफी: पहले दिन सस्ते में सिमटा जेएंडके, ओडिशा मजबूत स्थिति में, एक विकेट पर 91 रन जुटाए

Sun, 23 Dec 2018 12:02 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 23 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
ranji trophy match between orissa and jammu kashmir day one played in jammu
पारी खत्म होने के बाद पवेलियन लौटते सभी खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
रणजी मैच में घरेलू मैदान पर पहले दिन मेजबान जम्मू एंड कश्मीर सस्ते में सिमट गया। जीजीएम साइंस कॉलेज के हॉस्टल मैदान पर शनिवार को शुरू हुए चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन जेएंडके की पूरी टीम पहली पारी में 127 रनों पर ढेर हो गई। टीम की ओर से ओवेस शाह को छोड़कर अन्य कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ओडिशा ने एक विकेट गंवाकर 91 रन जुटा लिए थे। पहले दिन के खेल में ग्यारह विकेट गिरे। 
विज्ञापन


जेएंडके ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन उसे यह महंगा साबित हुआ। दोनों सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल और शुभम खजूरिया बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वन डाउन उतरे आयन चौहान भी पांच रनों के निजी स्कोर पर चलते बने, लेकिन मध्यक्रम में उतरे ओवेस शाह ने एक छोर को संभालते हुए छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। मगर जल्दबाजी के चक्कर में वह एलबीडब्ल्यू होकर बसंत मोहंती का शिकार बनकर अर्द्धशतक बनाने से चूक गए। 
विज्ञापन


इसके अलावा निचले क्रम में कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाया। टीम में शामिल मेंटर व क्रिकेटर टीम इंडिया के सदस्य रहे इरफान ठान भी कमाल नहीं दिखा पाए और 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आकाश चौधरी ने 27 रनों का योगदान दिया। लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में रन आउट होकर बाहर चले गए। टीम के खाते में 16 अतिरिक्त रन आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा की ओर से सूर्यकांत प्रधान ने 15 ओवर में 27 रन देकर चार बल्लेबाजों को बाहर भेजा। इसमें छह ओवर मेडिन रहे। बसंत मोहंती को तीन सफलताएं मिली। धीरज सिंह ने दो विकेट गिराए। ओडिशा के बल्लेबाज अगर बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब होते हैं तो जेएंडके के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी। अपनी पहली पारी में ओडिशा की ओर से अनुराग सारंगी 56 रन और देव आशीष समंत्रे 20 बनाकर पिच पर डटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed