फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rally in Doda: 'Congress is the most deceitful and dishonest party...', read 10 big things of Prime Minister N

डोडा में रैली: 'कांग्रेस सबसे धोखेबाज और बेईमान पार्टी...', पढ़िए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 बड़ी बातें

Sat, 14 Sep 2024 06:27 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 14 Sep 2024 06:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बड़ी चुनावी रैली की। जिसमे उन्होंने विपक्षियों पर जम कर हमला किया। 

विज्ञापन
Rally in Doda: 'Congress is the most deceitful and dishonest party...', read 10 big things of Prime Minister N
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बड़ी चुनावी रैली की। जिसमे उन्होंने विपक्षियों पर जम कर हमला किया। तीन खानदानों की बात की।

विज्ञापन

 

 


तीन खानदानों ने जम्मू-कश्मीर को बर्बाद किया

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को तीन खानदानों के बीच लड़ाई बताया—कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, और पीडीपी। उन्होंने इन खानदानों को राज्य के विकास में बाधक और जिम्मेदार ठहराया, और जम्मू-कश्मीर के युवाओं की प्रशंसा की।

विज्ञापन

 


एक सुरक्षित जम्मू-कश्मीर का निर्माण मोदी की  गारंटीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डोडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार जम्मू-कश्मीर को पूरी तरह से सुरक्षित बनाएगी। उन्होंने चुनाव को जम्मू-कश्मीर के भविष्य का निर्णायक बताया और आश्वस्त किया कि वे दोगुनी मेहनत के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा
प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की स्थिति को लेकर सकारात्मक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में आतंकवाद के खिलाफ जो प्रयास किए गए हैं, उन्होंने स्थिति को काफी बेहतर बना दिया है।

अमेरिका में भारतीय पत्रकार के साथ जुल्म की निंदा
पीएम मोदी ने डोडा में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की बात करते हुए अमेरिका में भारतीय पत्रकार के साथ हुए बुरे व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने इस घटना को संविधान और लोकतंत्र की प्रतिष्ठा के खिलाफ बताया।

कांग्रेस भारत की सबसे बेईमान पार्टी
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को भारत की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी करार दिया। उन्होंने कांग्रेस के शाही खानदान को भ्रष्ट और चुनाव जीतने के लिए बेईमानी का आरोप लगाया।

Interview: पीएसए हटाकर आतंकवाद और पथराव शुरू करवाना चाहता है विपक्ष, अनुराग ठाकुर बोले-अब 370 नहीं लौट पाएगा
 

हर धर्म और वर्ग के व्यक्ति की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में रहने वाले हर व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करना है, चाहे वह किसी भी धर्म या वर्ग से हो। 

पहले के गृह मंत्री लाल चौक आने से डरते थे
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व कांग्रेस गृहमंत्री की लाल चौक जाने से डर की बात की और इस बात को उजागर किया कि सुरक्षा की स्थिति कितनी खराब थी।

जम्मू-कश्मीर का भाग्य तय करेगा यह चुनाव
प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी विधानसभा चुनावों को जम्मू-कश्मीर के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि ये चुनाव राज्य के विकास और समृद्धि की दिशा निर्धारित करेंगे।

बीजेपी करती नहीं, करके दिखाती है
पीएम मोदी ने भाजपा के विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी केवल योजनाएं नहीं बनाती, बल्कि उन्हें लागू भी करती है।

विकास की ओर बढ़ रहा जम्मू-कश्मीर
प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और इसे नई दिशा में बढ़ते हुए बताया। उन्होंने विकास को एक सकारात्मक परिवर्तन के रूप में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed