फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rakesh Tikait reached Jammu sought support for farmer movement

किसान आंदोलन : राकेश टिकैत पहुंचे जम्मू, संघर्ष के लिए मांगा समर्थन, बोले- हक के लिए आवाज उठाएं

Sun, 18 Apr 2021 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Apr 2021 12:25 AM IST
सार

  • जम्मू पहुंचने पर किया गया गर्मजोशी के साथ स्वागत
  • कहा-प्रदेश के किसानों की आवाज उठाई जाएगी 

विज्ञापन
Rakesh Tikait reached Jammu sought support for farmer movement
राकेश टिकैत - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि किसान खेतों तक ही सीमित न रहें, अपने हक के लिए भी समय-समय पर मंच के माध्यम से आवाज उठाएं। राकेश टिकैत शनिवार को जम्मू पहुंचे। यहां उन्होंने किसान नेताओं से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। 

विज्ञापन


शनिवार दोपहर किसान नेता राकेश टिकैत ट्रेन के माध्यम से जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां जम्मू-कश्मीर के किसान नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नानक नगर में टिकैत ने कहा कि हर प्रदेश में किसान अपने हक के लिए लड़ सकता है। किसान आंदोलन को खड़ा किया जा सकता है। जब सब मिलकर लड़ेंगे तभी किसानों को उनका हक मिल सकेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने किसानों के हित में हो रहे आंदोलन पर विस्तृत जानकारी दी। कहा कि किसान आंदोलन जारी है। किसानों के हितों की रक्षा की जाएगी। प्रदेश में किसानों को आ रही समस्याओं को भी सुलझाया जाएगा। किसान मांगों के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण टलने पर फिर से कार्यक्रम किए जाएंगे। इस मौके पर महासचिव युद्धवीर सिंह, हरपाल सिंह समेत अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed