{"_id":"5d30d8348ebc3e6d0e206570","slug":"rajsthan-gangster-arrested-in-jammu-jammu-news-jmu189621554","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के नगरोटा में पकड़ा गया राजस्थान का गैंगस्टर पूर्ण गुज्जर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू के नगरोटा में पकड़ा गया राजस्थान का गैंगस्टर पूर्ण गुज्जर
Fri, 19 Jul 2019 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगरोटा पुलिस ने राजस्थान के एक नामी गैंगस्टर को आधा दर्जन गुर्गों के साथ गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान पुलिस ने नगरोटा पुलिस को इसकी सूचना दी कि आरोपी उनके इलाके में है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर कटड़ा गया था। वहां से आते वक्त इसे नगरोटा के बन टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया गया। इसके बारे राजस्थान पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के रहने वाले पूर्ण लाल गुज्जर पर कई मामले दर्ज हैं। वहां से वह फरार चल रहा था और जम्मू के कुछ बदमाशों के संपर्क में भी था। कटड़ा के भी उसके कुछ जानने वाले थे, जिनके पास उसने पनाह ले रखी थी। वीरवार को जब वहां से भागने लगा तो पकड़ा गया।
राजस्थान पुलिस ने नगरोटा पुलिस को इसके पुख्ता इनपुट दिए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। ये लोग अपनी गाड़ी से कटड़ा में आए हुए थे। इनके बारे में पुलिस के पास सूचना थी। इन्हें पकड़ने के लिए कटड़ा के बाहर नाका लगाया हुआ था, जहां से ये नाका तोड़ कर भागे। इसकी सूचना नगरोटा पुलिस को दी गई। बन टोल प्लाजा के पास इन्हें पकड़ लिया गया।