फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajouri murder case: Throat Slit Bodies of Couple Discovered in Rajouri jammu kashmir

जम्मू कश्मीर: राजोरी में पूर्व नेकां नेता अयूब पहलवान के भाई और भाभी की गला रेत कर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Tue, 17 Oct 2023 02:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 02:46 PM IST
सार

राजोरी में एक दंपत्ती की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला राजोरी जिले के कंडी इलाके के ढोक क्षेत्र का है। मृतक नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अयूब पहलवान के भाई और भाभी हैं।

विज्ञापन
rajouri murder case: Throat Slit Bodies of Couple Discovered in Rajouri jammu kashmir
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में एक दंपत्ती के हत्या का मामला सामने आया है। राजोरी जिले के कंडी इलाके के ढोक क्षेत्र में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पहाड़ी नेता अयूब पहलवान के भाई और भाभी की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना करने की तैयारी कर ली है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति ने अयूब पहलवान को सूचित किया कि उनके भाई और भाभी ढोक में लहुलुहान अवस्था में मृत पाए गए हैं। मृतकों की पहचान मोहम्मद आजम और उनकी पत्नी गुलजार बेगम के तौर पर हुई है। बता दें कि अयूब पहलवान कंडी कोटरंका क्षेत्र के बहुत लोकप्रिय पहाड़ी नेता हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed