फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain and snowfall in the kashmir valley today

घाटी में आज से फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

Mon, 25 Feb 2019 04:41 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 25 Feb 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
Rain and snowfall in the kashmir valley today
jammu snow - फोटो : Amar Ujala

जम्मू में मौसम का मिजाज सोमवार से एक बार फिर बिगड़ जाएगा। 26 और 27 फरवरी को जम्मू संभाग में सामान्य से भारी बारिश होने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग श्रीनगर के प्रवक्ता के अनुसार मौसम में बदलाव से राज्य के हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


खासतौर से जम्मू में सामान्य से भारी बारिश के आसार हैं। 26 फरवरी को जम्मू में भारी बारिश हो सकती है। वहीं एक और दो मार्च को कश्मीर और जम्मू संभाग के अलावा लद्दाख में भारी बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार है।
विज्ञापन

 
मौसम के एक बार फिर करवट बदलने की संभावना से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित होने की आशंका है। रविवार को मौसम साफ रहने से जम्मू और कश्मीर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जम्मू में अच्छी खासी गर्मी का अहसास हुआ। शहर में दिन का अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed