फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Raids on two locations in the case of Hizbul terrorist Baba

Jammu News: हिजबुल आतंकी बाबा के मामले में दो ठिकानों पर छापे

Thu, 11 Sep 2025 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 11 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Raids on two locations in the case of Hizbul terrorist Baba
द​क्षिण कश्मीर में एसआईए की रेड। स्रोत एसआईए
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी अमीन बाबा के भागने के मामले में बुधवार को दक्षिण कश्मीर में छापे मारे।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि अमीन बाबा के 2005 में पाकिस्तान भाग गया था। इस मामले में एसआईए कश्मीर ने अनंतनाग और पुलवामा जिले में दो संदिग्ध ठिकानों को खंगाला। उन्होंने बताया कि हिजबुल का डिवीजनल कमांडर बाबा के पाकिस्तान भागने की साजिश पूर्व विधायक गुल रफीकी और अन्य के सहयोग से रची गई थी। इन आरोपियों ने आतंकवादी के लिए एक फर्जी पासपोर्ट हासिल किया था। बाबा को विधायक के सरकारी वाहन में अनंतनाग से अटारी ले गए थे, जिस कारण वह पाकिस्तान जाने में कामयाब रहा। इस मामले में बिजबिहाड़ा पुलिस थाने में 2005 मे एफआईआर दर्ज की गई थी। इसे बाद में 2023 में विशेष जांच के लिए एसआईए कश्मीर को स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन

साजिश में शामिल पूर्व विधायक समेत चार पर दायिर है आरोप पत्र
अधिकारी ने कहा कि अब तक एसआईए कश्मीर ने पूर्व विधायक और उनके निजी सचिव सहित चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। मामले में सबूत इकट्ठा करने और सभी आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए छापे मारे गए हैं। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में सरकार ने बाबा को भगोड़ा घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर में एसआईए की रेड। स्रोत एसआईए

दक्षिण कश्मीर में एसआईए की रेड। स्रोत एसआईए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed