फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Raids on egg supply tighten crackdown in 10 districts of Jammu division

Jammu Kashmir: जम्मू संभाग में खराब अंडों की सप्लाई पर कार्रवाई, 10 जिलों में कसा शिकंजा

Sat, 13 Dec 2025 12:29 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 13 Dec 2025 12:29 PM IST
सार

जम्मू संभाग के 10 जिलों में खराब अंडों की सप्लाई के मामले में डिप्टी कमिश्नर खाद्य सुरक्षा के निर्देश पर दुकानों और थोक सप्लायर्स के गोदामों में छापे मारकर नमूने एकत्रित किए गए।

विज्ञापन
Raids on egg supply tighten crackdown in 10 districts of Jammu division
egg - फोटो : istock

विस्तार

अनंतनाग में दुकानों में खराब अंडों की सप्लाई करने के बाद थोक सप्लायर्स के गोदामों छापे मारे जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों में डिप्टी कमिश्नर खाद्य सुरक्षा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापे मार कर नमूने भरे हैं। अधिकारियों का कहना था कि रात आठ बजे तक हुई कार्रवाई के बाद दुकानदारों और थोक सप्लायरों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर खाद्य सुरक्षा मदन मगोत्रा ने बताया कि श्रीनगर में खराब अंडों की सप्लाई के बाद जम्मू में सतर्कता बरती जा रही है। निर्देशों के बाद सभी जिलों में टीमों ने अलग-अलग बाजारों, थोक सप्लायरों के प्रतिष्ठानों में नमूने एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

आमजन के स्वास्थ्य को देखते हुए विभाग बड़ी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रहा है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। शनिवार को भी बड़े स्तर पर अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवाइजरी जारी, जब्त चीजों को सही तरीके से करें निस्तारित
विभाग की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि आमजन के स्वास्थ्य को देखते हुए एक्सपायर, रिजेक्टेड या जब्त की गई खाद्य सामग्री को नियमों के तहत निस्तारित किया जाएगा। पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से पहले ही 21 दिसंबर 2020 की गाइडलाइन में निर्देश जारी किए गए थे। इसमें बताया था कि किसी भी हालत में जब्त, रिजेक्ट या एक्सपायर हो चुकी खाने की चीजों को पैकेजिंग समेत नदियों, झीलों या जमीन में नहीं फेंकना है। निगम, पंचायत की टीमों के साथ मिलकर निस्तारण करना है। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के नियमों के तहत प्रयोग में लाई गई जगह का रिकार्ड रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed