फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   raids in search of the naved benefactor

नावेद के मददगारों की तलाश में छापेमारी

Fri, 23 Oct 2015 10:47 AM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
raids in search of the naved  benefactor

उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले के दौरान जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब के मददगारों की तलाश में नेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम (एनआईए) की टीमें घाटी में छापामारी कर रही हैं।

विज्ञापन


एनआईए का मुख्य केंद्र बिंदु कुलगाम है। हालांकि लश्कर के जिन दो संदिग्धों की तलाश एनआईए को है, उसमें से एक भी उनके हाथ अभी नहीं लगा है।

एनआईए ने नावेद के मददगार फैयाज अहमद इट्टू उर्फ फैयाज वेल्डर और फैयाज अहमद अशवर उर्फ सेठा के फिर गैर जमानती वारंट हासिल करने के बाद अपनी टीमें कश्मीर घाटी में सक्रिय की हैं।
विज्ञापन


शाबजार सहित तीनों लश्कर ओजीडब्ल्यू के खिलाफ एनआईए ने 2-2 लाख रुपये का इनाम भी रखा है।

संपत्ति जब्त करने के लिए अदालत में आवेदन

raids in search of the naved  benefactor

शाबजार एनआईए की गिरफ्त में आ गया है, लेकिन अन्य दो लश्कर ओजीडब्ल्यू (ओवर ग्राउंड वर्कर) फैयाज वेल्डर और सेठा अभी भी एनआईए की पकड़ से बाहर हैं।

सूत्रों के अनुसार लश्कर के दोनों आतंकी पकड़ में न आए तो एनआईए उन्हें भगोड़ा करार देकर उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए अदालत में आवेदन देने की तैयारी कर रही है, ताकि वह एनआईए के समक्ष आत्मसमर्पण कर दें।

पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद और मोमिन के जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने के बाद फैयाज वेल्डर और सेठा ने मदद की थी। एनआईए को उम्मीद है कि इनकी गिरफ्तारी के बाद आतंकी हमले में और भी कई साक्ष्य हाथ लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed