फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ragi groups Gurbani

Jammu News: रागी जत्थों ने गुरबाणी से किया निहाल

Mon, 13 Jan 2025 03:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 13 Jan 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Ragi groups Gurbani
अखनूर में निकाले गए नगर कीर्तन के दाैरान पालकी साहिब व उसमें विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब। संवाद - फोटो : akhnoor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को अखनूर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीजीपीसी), जम्मू के संयुक्त सचिव मास्टर रणवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
नगर कीर्तन का शुभारंभ सुबह अखनूर के टांडा से हुआ और यह दसकाल, मांडा, निर्दोष चौक, राधा चौक, और बस स्टैंड से होता हुआ संत बाबा सुंदर सिंह जी गुरुद्वारा, अखनूर में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में पालकी साहिब में विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब को आकर्षक ढंग से सजाया गया। युवाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए गतका के हैरतअंगेज करतब ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंजाब से आए प्रचारक भाई हरप्रीत सिंह मक्खू और अन्य रागियों ने अपनी बाणी से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों ने बड़ी सेवा भावना का प्रदर्शन किया। श्रद्धालु सड़कों की सफाई करते दिखे। नगर कीर्तन में कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया, जिनमें विधायक मोहन लाल, पूर्व मंत्री अजय सडोत्रा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, डीजीपीसी के अध्यक्ष रणजीत सिंह टोहरा, उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह, महासचिव सुरजीत सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

नगर कीर्तन के सफल आयोजन में डीजीपीसी के संयुक्त सचिव मास्टर रणबीर सिंह, चेयरमैन अर्जुन सिंह, मास्टर सुरजीत सिंह, सरदार सवर्ण सिंह, सरदार गुलविंदर सिंह, सरदार रशपाल सिंह, सरदार गगनदीप सिंह, सरदार हरदीप सिंह और अन्य का विशेष योगदान रहा। समारोह के समापन पर गुरुद्वारा संत बाबा सुंदर सिंह में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। इस दाैरान संगत की ओर से से जगह-जगह लंगर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed