फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   quota increase, token system begins for amarnath pilgrims

अमरनाथ यात्रियों की भारी भीड़, कोटा बढ़ा

Tue, 07 Jul 2015 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 07 Jul 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
quota increase, token system begins for amarnath pilgrims

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और अपर्याप्त कोटे के चलते ऊंट के मुंह में जीरा वाली स्थिति पैदा हो गई है। इससे न सिर्फ यात्रियों, बल्कि पंजीकरण पर्ची देने वालों से लेकर ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


खास तौर पर कर्मचारियों के पास ऐसे काफी यात्री पहुंच रहे हैं जिनके पास पहले से आनलाइन पंजीकरण के हिसाब से आगे की तिथि के लिए पंजीकरण है और वह कैंसल करवाकर नई पर्ची बनवाने की मांग कर रहे हैं। पंजीकरण पर्ची रद्द कर नए पंजीकरण फार्म भरने के कारण अन्य यात्रियों के लिए भी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या को देखते हुए हर दिन अतिरिक्त कोटा बढ़ाया जा रहा था लेकिन मंगलवार को जम्मू हाट के पंजीकरण काउंटर में अन्य दिनों के मुकाबले कोटा घटाकर एक हजार कर दिया गया। पंजीकरण काउंटर का कार्य देख रहे इंचार्ज अशोक बवोरिया ने बताया कि बालटाल रूट के लिए साढ़े पांच सौ और पहलगाम के लिए साढ़े चार सौ तक कोटा रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सरस्वती और वैष्णवी धाम में बने पंजीकरण काउंटर में कोटा बढ़ाया गया है, जिसमें बालटाल रूट के लिए बारह सौ और पहलगाम रूट के लिए सात सौ तक का कोटा रखा गया है। इसके साथ ही सरस्वती और वैष्णवी धाम में यात्रियों के लिए टोकन सिस्टम को शुरू किया गया है।


टोकन सिस्टम के तहत कोटा खत्म होने पर लाइन में लगे यात्रियों को टोकन नंबर देकर अगले दिन आने के लिए कहा जाएगा, जिसमें यात्रियों को समय पर अपने टोकन नंबर के आधार पर पंजीकरण पर्ची दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed