फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Qasim Nagar will become green with Miyawaki technology

Jammu News: मियावाकी तकनीक से हरा-भरा होगा कासिम नगर

विज्ञापन
Qasim Nagar will become green with Miyawaki technology
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नरवाल के कासिम नगर में वन भूमि पर 70 कनाल भूमि पर मियावाकी तकनीक से पौधे लगाए जाएंगे। इसमें फलदार पौधे भी होंगे। सात हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इससे यह क्षेत्र हरा-भरा तो होगा ही, साथ ही फल भी मिलेंगे। इस वन क्षेत्र को ग्रीन फील्ड के तौर पर विकसित करने की योजना है। इसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

मियावाकी एक जापानी तकनीक है, जिसका प्रयोग कर किसी स्थान की जलवायु, वहां की मिट्टी व पौधों का चयन कर पौधारोपण किया जाता है। कासिम नगर में नगर निगम व वन विभाग के सहयोग से इस अभियान को शुरू किया जा रहा है। पौधों का संरक्षण, उनकी नियमित देखभाल, खाद, पानी आदि देने की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है। नगर निगम पौधों का रोपण कर वन विभाग को हैंडओवर कर देगा।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से जलवायु के अनुकूल पौधों का चयन किया गया है। इसमें छायादार, फलदार पौधे हैं। कासिम नगर वन क्षेत्र की मिट्टी, पानी व अन्य जरूरी कारकों की जांच कराकर ही पौधरोपण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के लिए जरूरी
मियावाकी तकनीक में पौधों का रोपण पास-पास किया जाता है। इनमें पौधों की ऐसी प्रजाति रोपी जाती है जो कम ऊंचाई तक बढ़ते हैं और इनकी जड़ों का फैलाव कम होता है। टहनियों का फैलाव भी कम होता है। ऐसे पौधे 15 से 30 फीट तक बढ़ते हैं। इस तकनीक से वन स्थलों को कम समय में विकसित किया जा सकता है।




इन पौधों का होगा रोपण
कासिम नगर में आंवला, जामुन, शीशम, गुलमोहर, अमरूद, नीम, संतरा, एलोवेरा, करंज का रोपण प्रमुखता से किया जाएगा।

कोट
कासिम नगर में खाली पड़ी वन भूमि पर शुक्रवार को मियावाकी तकनीक से पौधरोपण अभियान शुरू होगा। इसका शुभारंभ मुख्य सचिव अटल डुल्लू करेंगे। सात हजार से अधिक पौधों का रोपण यहां पर होगा। इस खाली क्षेत्र को हरा-भरा बनाने में मियावाकी तकनीक का फायदा मिलेगा।
-डा. देवांश यादव, कमिश्नर नगर निगम, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed