फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   punjabi singer parmish verma live concert in jammu

पंजाबी गायक परमीश वर्मा की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुए जम्मू के युवा

Mon, 26 Mar 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 26 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
punjabi singer parmish verma live concert in jammu
parmish verma - फोटो : AMAR UJALA

गाल नी कडनी... की धुन जैसे ही बजी मानो गुलशन ग्राउंड में परमीश वर्मा का नाम गूंज उठा। गुलशन ग्राउंड गांधी नगर में निजी कंपनी की ओर से आयोजित हुए लाइव कांसर्ट में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के उभरता सितारा परमीश वर्मा की मौजूदगी ने हजारों लोगों में रोमांच पैदा कर दिया।

विज्ञापन


हर जुबां पर परमीश-परमीश की रट थी। क्या बच्चे क्या बूढ़े... हर कोई परमीश की एक झलक पाने को बेताब दिखा। मौजूद पुलिस कर्मियों का काफी मशक्कत करनी पड़ी जनता को संभालने में। हर कोई परमीश के साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर दिखा।
विज्ञापन


शाम पांच बजे से ही गुलशन ग्राउंड में लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। सभी को परमीश वर्मा के आने का इंतजार था। जैसे ही शाम के साढ़े छह बजे परमीश ने अपने बाडीगार्ड के साथ गुलशन ग्राउंड में इंट्री किया, कि भीड़ बेकाबू हो उठी। हालात ऐसे हो गए कि पुलिस को थोड़ी सख्ती भी बरतनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमीश को स्टेज तक ले जाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि जैसे ही परमीश ने अपने फेमस गानों की धुन छेड़ी...मानो जनता मतवाली हो गई। कार्यक्रम में मौजूद स्पीकर कवींद्र गुप्ता भी खुद को नहीं रोक पा रहे थे।

देर शाम तक गाल नी कडनी, लो चख मैं आ गया, नवंबर ढोल, छड़ा मुंडा... जैसे गानों ने पूरी महफिल सजा दी। फरमाइश पर फरमाइश और उन्हें पूरा करते परमीश वर्मा ने पूरे जम्मू वासियों का दिल जीत लिया। उन्होंने हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए जम्मू वासियों का धन्यवाद किया। आगे भी वापसी वादा कर वह रवाना हो गए। 


बेकाबू भीड़ को काबू करने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
परमीश वर्मा के गानों को सुनने के लिए जम्मू वासियों में आतुरता का आलम यह था कि उन्होंने कुर्सियां फेंक खड़े होकर ही गाना सुनना बेहतर समझा। बार-बार अपने पंसदीदा कलाकार को देखने के लिए स्टेज के नजदीक इकट्ठा होती भीड़ देख पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी।

इस दौरान कई बार भगदड़ की स्थिति में कुछ युवकों को चोटें भी आईं, लेकिन अपने चहेते सितारे को देखने के लिए इकट्ठा हुए लोगों पर कुछ खास असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed