{"_id":"5f97b1108ebc3e9bbe7138f1","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2216137164","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में नहीं की सुनवाई, हड़ताल 72 घंटे और बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में नहीं की सुनवाई, हड़ताल 72 घंटे और बढ़ाई
विज्ञापन
मांगों को लेकर नारेबाजी करते अस्थायी कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विभिन्न विभागों के अस्थायी कर्मचारियों ने जम्मू संभाग में फिर से 72 घंटे के लिए हड़ताल बढ़ा दी है। यह हड़ताल सोमवार को 31वें दिन में प्रवेश कर गई। एक महीना बीत जाने के बाद भी कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। अभी तक अधिकारियों ने भी अस्थायी कर्मचारियों की यूनियन से किनारा किया है।
पक्की नौकरी और समय पर वेतन की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, जलशक्ति, बागवानी-कृषि विभाग, आरएंडबी, एस्टेट, पीएमएसजीवाई के अस्थायी कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। ऑल डिपार्टमेंट कैजुअल लेबर फ्रंट के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के हित में अधिकारियों ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। सरकार भी तमाशा देख रही है।
उधर, हड़ताल के कारण पानी की आपूर्ति के साथ विभिन्न विभागों में कई काम लंबित पड़े हैं। जम्मू शहर के गंग्याल, नरवाल, सुजवां, सिद्ड़ा, बठिंडी, सैनिक कॉलोनी, तालाब तिल्लो, जानीपुर, रूपनगर, तोप शेरखानियां, मुट्ठी, भवानी नगर, श्याम नगर और विहार नगर में पानी की आपूर्ति न होने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।