फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against PK movie in jammu and kashmir

कश्मीर में भी शुरु हुआ पीके का खिलाफ विरोध

Tue, 30 Dec 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 30 Dec 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
protest against PK movie in jammu and kashmir

आमिर खान अभिनीत फिल्म पीके के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा सिनेमाघर के बाहर प्रदर्शन किया और फिल्म के पोस्टर जलाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर 24 घंटों में जम्मू के सिनेमाघरों में लगी इस फिल्म का प्रदर्शन न रोका गया तो वह उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

विज्ञापन


विहिप के प्रांत सह मंत्री निशु गुप्ता और बजरंग दल के सह संयोजक राकेश शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा सिनेमाघर के बाहर एकत्रित होकर पीके फिल्म और सेंसर बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। गुप्ता ने कहा कि इस फिल्म से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन


ऐसे में इस फिल्म को रोका जा चाहिए। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड आंखें बंद करके बैठा हुआ है और लोगों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। राकेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्र की समृद्ध संस्कृति और धार्मिक भावनाओं पर पीके फिल्म से ठेस पहुंचाई जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद निशु गुप्ता, राकेश शर्मा और अन्य ने सिनेमाघरों के प्रबंधक से मुलाकात कर फिल्म को 24 घंटों में हटाने की अपील की। गुप्ता ने कहा कि अगर फिल्म का प्रदर्शन बंद न हुआ तो कार्यकर्ता वेव माल थियेटर के बाहर प्रदर्शन करेंगे और इससे होने वाली किसी भी हानि के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।


उन्होंने जिला उपायुक्त जम्मू से भी अपील की कि वह विवादित फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाए। इस अवसर पर विकास शर्मा, सागर शर्मा, कार्तिक सूदन, पवन शर्मा, सोढ़ी, संजय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed