{"_id":"5f9736048ebc3e9be9186abe","slug":"programme-jammu-city-news-jmu2216138146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपमालाओं और आतिशबाजी से जगमगाया मंदिरों का शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपमालाओं और आतिशबाजी से जगमगाया मंदिरों का शहर
विज्ञापन
तवी पुल के पास महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा को आकर्षित तरीके से सजाया गया।।
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मंदिरों के शहर में विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने सोमवार को विलय दिवस धूमधाम से मनाया। दिन में रैलियां और शाम को चौक-चौराहों पर दीपमालाओं और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। महाराजा हरि सिंह पार्क में भाजपा ने मुख्य समारोह करवाकर तिरंगा फहराया। शाम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में तवी पुल पर स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल पर दीपमाला की। रैना ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसा उत्साह अब विलय दिवस पर हर वर्ष दिखेगा। उन्होंने कहा कि राजकीय अवकाश की विलय दिवस पर शुरूआत होने से लोगों में उत्साह ओर बढ़ गया है। पार्टी मुख्यालय में भी भाजपा ने दीपमाला की। इसके अलावा लोगों ने स्वेच्छा से अपने घरों पर तिरंगे फहराकर और शाम को कई जगह पर आतिशबाजी करके भी विलय दिवस की खुशी मनाई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के आवास से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिलों पर तिरंगा यात्रा निकाल भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके अलावा वाहनों पर भी तिरंगे झंडे लगाकर रैली निकाली गई। यह रैली विभिन्न बाजारों से होते हुए महाराजा हरि सिंह पार्क के बाहर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में रवींद्र रैना, भाजयुमो अध्यक्ष अरुण देव समेत कई नेता जश्न मनाते शामिल हुए। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पीडीपी के संभागीय कार्यालय के बाहर पहुंचकर भारत माता की जय के नारे लगाए और तिरंगा झंडा फहराए। उन्होंने कार्यालय की छत पर चढ़कर तिरंगा झंडा फहराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रोक लिया, धक्कामुक्की भी हुई और बाद में पुलिस ने तिरंगा फहराने दिया। लगातार तीसरे दिन पीडीपी कार्यालय में तिरंगे झंडे फहराए गए। महबूबा के तिरंगा झंडा अनुच्छेद 370 के बहाल होने तक न उठाने के बयान पर जम्मू में गुस्सा हैं और पीडीपी के नेता भी लोगों के आक्रोश को देखते हुए कार्यालय में नहीं आ रहे हैं। पुलिस का कड़ा पहरा कर दिया गया है।
-------------------------------
देशद्रोह की बात करने वालों को बख्शेंगे नहीं
महाराजा हरि सिंह पार्क में भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. निर्मल सिंह और कवींद्र गुप्ता ने कहा महबूबा और डॉ. फारूक के रिश्ते चीन और पाकिस्तान से हैं और इनको नाकों चने चबवाए जाएंगे। कहा कि देशद्रोह की बात करने वालों को मोदी सरकार कभी बख्शेगी नहीं। सांसद शमशेर सिंह मन्हास ने महाराजा के पुत्र डॉ. कर्ण सिंह पर निशाना साधते कहा कि उन्होंने कांग्रेस में रहकर जम्मू-कश्मीर को नुकसान पहुंचाया। भाजपा ने महाराजा हरि सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व अध्यक्ष सत शर्मा, पूर्व एमएलसी अशोक खजूरिया, भाजयुमो अध्यक्ष अरुण देव व अन्य नेताओं ने भी गुपकार गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के उपाध्यक्ष यु्द्धवीर सेठी ने किया। इसमें सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।