फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Problems increased on the Sumb-Gauran road due to slippery road

Jammu News: फिसलन से सुंब-गौरण मार्ग पर बढ़ी दिक्कतें

Tue, 04 Mar 2025 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 04 Mar 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Problems increased on the Sumb-Gauran road due to slippery road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। बारिश से पहाड़ी क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। खासकर सुंब-गौरण मार्ग पर। फिसलन होने से वाहन चालक दिनभर परेशान होते रहे। बच्चे भी स्कूल नहीं जा सके। स्कूल की बस भी फिसलन के बीच फंस गई थी। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मार्ग की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए।

बाबा गौरण विकास कमेटी के प्रधान महंत देस राज गिरी, पंकज, सोहन सिंह ने कहा कि सुंब से गौरण की ओर जाने वाले मार्ग पर फिसलन होने से छोटे वाहन चालक परेशान रहे। उनके अनुसार, रविवार व मंगलवार को बाबा गौरण स्थान पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। फिसलन के चलते आवागमन में परेशानी आ रही है। उधर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। बारिश से फिसलन होने से समस्या बनी है। मार्ग पर पुली का काम हो चुका है। चौड़ीकरण के बाद तारकोल डालने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed