फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

निजी स्वार्थ के चलते तालाबों का मिट रहा अस्तित्व

विज्ञापन
problem
चक सलारिया तालाब की खस्ताहालत।
विजयपुर। चक सलारिया के सरपंच विजय कुमार बाबा ने कहा कि लोगों का निजी स्वार्थ तालाबों के अस्तित्व को मिटा रहा है। कहीं अतिक्त्रस्मण तो कहीं कूड़ादान बनाकर तालाब को नाले में तब्दील कर दिया है। लोगों के साथ प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हो रहा तालाब अपनी पहचान खो रहे हैं।
विज्ञापन

गांव चक सलारिया, गुडवाल करालिया आदि तालाब अपनी अंतिम सांसें गिन रहे हैं। कभी लोगों को जिंदगी देने वाला तालाब आज खुद उसके स्वार्थ में उसी के हाथों मिटने को विवश है। कई बार प्रशासनिक अधिकारी से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कोई असर नहीं होता। एक तरफ सरकार कहती है वाटर बॉडी को बचाया जाए। इसे बचाने के बजाय तालाबों की ऐतिहासिकता को जमींदोज किया जा रहा रहा है। एक दो नहीं शहर के आसपास के दर्जनों तालाब की कहानी अतिक्रमणकारियों एवं प्रशासनिक महकमे के कारनामे को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि भले ही तालाबों की अभी चिंता नहीं हो रही है। भूजल के प्रति लोगों की संवेदनहीनता से एक समय पेयजल की समस्या यहां भी उत्पन्न हो सकती है। इसकी शुरुआत पहाड़ी क्षेत्रों से हो चुकी है। जहां टैंकर से जलापूर्ति की जाती है। इससे बचाव का एक मात्र साधन तालाब व नहरों को संरक्षित करना है। इसके लिए आम लोगों को आगे आना होगा। आने वाली पीढ़ी को पेयजल की समस्या से मुक्ति के लिए तालाबों को संरक्षित करना ही एक मात्र साधन है।
विज्ञापन

विजय कुमार बाबा ने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से अपील है कि पंचायत के तालाबों की ओर विशेष धयान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed