फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,sucide,jammu news

शहर के चार पुल बने खुदकुशी प्वाइंट, नहीं लगाई सुरक्षा जाली

विज्ञापन
problem,sucide,jammu news
जम्मू। सूर्यपुत्री तवी नदी पर बने पुलों से कूदकर कई लोग खुदकुशी की कोशिश करते हैं। ज्यादातर युवा वर्ग अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए पुलों से कूद जाते हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए 2019 में जिला प्रशासन ने योजना बनाई थी, लेकिन यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई है। पुलों के दोनों तरफ लोहे की जाली और एंगल लगाने की योजना थी।
विज्ञापन

गुज्जर नगर पुल, बिक्रम चौक तवी पुल, भगवती नगर पुल और सिद्दड़ा पुल चार ऐसे स्थान हैं, जहां खुदकुुशी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पहले अखनूर के नए पुल से भी कई युवा कूदकर जान गंवा चुके हैं। इसके बाद प्रशासन ने इस पुल के दोनों तरफ लोहे की जाली लगा दी, जिसकी ऊंचाई सात से 10 फुट तक है। तब से इस पुल से खुदकुशी की घटनाएं बंद हो गईं। लेकिन जम्मू में सिलसिला अब भी जारी है। बीते दो साल में अब तक 20 से अधिक युवाओं ने पुलों से कूदकर जान दे दी। शहर के गुज्जर नगर और बिक्रम चौक के पुल पर ज्यादा घटनाएं हो रही हैं। लोगों की ओर से कई बार मांग उठाई गई है कि इन पुलों के दोनों तरफ 10 फुट ऊंची झाली लगाई जाए, लेकिन प्रशासन ने योजना बनाकर भी इसे अमलीजामा नहीं पहनाया। एडीसी सतीश कुमार का कहना है कि डेढ़ साल पहले योजना बनाई गई थी, इसका काम कहां तक पहुंचा है, इसकी जल्द समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed