{"_id":"636035fc765d0d5fe1292f09","slug":"problem-samba-news-jmu271293949","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर मार्ग पर आए घरों को तोड़ा तो गया, नहीं मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर मार्ग पर आए घरों को तोड़ा तो गया, नहीं मिला मुआवजा
सांबा के पंगदौर में न रहे मार्ग में आए मकानों के परिवार अपनी समस्या सुनाते हुए
- फोटो : SAMBA
Link Copied
सांबा। जिले के पंगदौर गांव के 23 परिवार इन दिनों काफी परेशान हैं। क्योंकि उनके घर बॉर्डर मार्ग में आए थे। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें कहा गया था कि जो अपने मकान पहले तोडे़गा उन्हें पहले ही मुआवजा दिया जाएगा। मकान तोडे़ हुए ढाई माह बीत चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी रघुवीर सिंह, कपूर सिंह, ओमकार सिंह, दलजीत सिंह, वजीर सिंह, चरण दास, तारा चन्द, करनैल सिंह और संसार सिंह आदि ने बताया कि पुराने बॉर्डर मार्ग को चौड़ा करने के लिए उनके घर मार्ग में आ गए, उन्हें जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि मार्ग में आ रहे घरों को जो पहले तोडे़गा उन्हें पहले मुआवजा दिया जाएगा। डेढ़ माह हो गया उन्हें आज तक मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उनके अनुसार उन्होंने अपने घरों पर तिरपाल लगा रखे हैं। सर्दी में कैसे गुजर बसर होगी, परेशानी बनी हुई है। इसको लेकर उन्होंने बैक टू विलेज-4 कार्यक्रम के दौरान विजिटिंग अधिकारी एवी जंडयाल डिविजन अधिकारी पीसीबी जम्मू को भी अवगत कराया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।