फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu news,JKRTC

एक साल में जेकेआरटीसी का 12 करोड़ राजस्व घटा

विज्ञापन
problem,jammu news,JKRTC
जम्मू। कोरोना ने ट्रांसपोर्ट क्षेत्र को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (जेकेआरटीसी) भी इससे अछूता नहीं है। जेेकेआरटीसी के राजस्व में एक वर्ष में 12 करोड़ रुपये की कमी आई है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में जेकेआरटीसी ने कुल 87 करोड़ का राजस्व जुटाया था। जबकि 2020-21 में 75.3 करोड़ का राजस्व ही मिल पाया।
विज्ञापन

एक वर्ष में राजस्व में 12 करोड़ की कमी का एक सबसे बड़ा कारण अंतरराज्यीय बस सेवा का डेढ़ वर्ष से अधिक समय से बंद होना भी है। मार्च 2020 से अंतरराज्यीय बस सेवा बंद है, जो आरटीसी के राजस्व का बड़ा हिस्सा है। कोविड के कारण ट्रांसपोर्ट सेक्टर काफी प्रभावित हुआ है। जेकेआरटीसी के सिटी और अंतर जिला रूट्स पर भी बसों के परिचालन में कमी है। सार्वजनिक परिवहन शुरू होने के बाद भी आरटीसी के बसें यात्रियों की कमी का हवाला देते हुए कम चलाई जा रही हैं। जेकेआरटीसी पिछले कुछ वर्षों से लगातार घाटे में चल रही है। इस कारण कर्मचारियों को वेतन भी समय पर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

--
सरकारी बसों में सुविधाओं की कमी
जेेकेआरटीसी प्रदेश में सबसे बड़ी सार्वजनिक वाहन प्रणाली है, लेकिन सुविधाएं देने में काफी पीछे है। आरटीसी के पास ई-टिकट की सुविधा नहीं है। बसों में न किराया सूची होती है, न ही रूट चार्ट। कटड़ा को छोड़ दें तो अन्य जिले के लिए आरटीसी की बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम होती है, इसका सबसे बड़ा कारण असुविधाओं का बोलबाला होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed