फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Prepare database of repeat offenders

Jammu News: बार-बार अपराध करने वालों का तैयार करें डेटाबेस

विज्ञापन
Prepare database of repeat offenders
आईजी जम्मू ने दिए पुलिस अफसरों को निर्देश, एसओजी को भी मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आईजी जम्मू भीमसेन टूटी ने संभाग की सुरक्षा संबंधी बंदोबस्त की समीक्षा की है। आईजी बनने के बाद ये पहली बैठक थी। इसमें आईजी ने कहा है कि बार-बार अपराध करने वालों की पहचान करें और इनके ऊपर निरंतर निगरानी रखें। इनका एक डेटाबेस तैयार करें। सुरक्षा और कानून प्रवर्तन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित निगरानी का इस्तेमाल करें।
उन्होंने कहा कि पुलिसिंग के लिए एक सक्रिय और प्रौद्योगिकी-संचालित नजर की जरूर है। अपराध का पता लगाने और रोकथाम में दक्षता बढ़ाने के लिए उन्नत खुफिया तंत्र के लिए डेटा प्रबंधन प्रणालियों को मजबूत करें। आतंकवाद विरोधी प्रयासों को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। खासकर एसओजी को मजबूत करने के लिए कहा। खासकर उभरते सुरक्षा खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए खुफिया जानकारी का वास्तविक समय में साझा करने करने पर जोर दिया। उन्होंने त्वरित और समन्वित रिस्पांस तंत्र के महत्व और पूरे क्षेत्र में पीसीआर को मजबूत करने के लिए कहा। अधिकारियों को अपनी परिचालन तैयारियों में सुधार करने, तत्काल कार्रवाई करने को लेकर पुलिस इकाइयों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जम्मू में बढ़ रहीं वारदातें
बताते चलें कि पिछले कुछ समय से जम्मू संभाग के सांबा, कठुआ और जम्मू जिले में आपराधिक वारदात बढ़ी हैं। लूट, गैंगवार, चोरियां, झपटमारी, नशा तस्करी से लेकर हत्याएं तक हुई हैं। ऐसी वारदात ने पुलिस के लिए नई चुनौती खड़ी की है। पुलिस महकमा पहले ही आतंकवाद से लड़ रहा है, अब संगठित अपराध से भी लड़ना पड़ रहा है। एलजी मनोज सिन्हा ने भी एक दिन पहले ही पुलिस के अधिकारियों से बैठक कर संगठित अपराध को खत्म करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed