फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Preparations to open higher educational institutions in Jammu and Kashmir, students above 18 years will get vaccine on priority

जम्मू-कश्मीर: उच्च शिक्षण संस्थान खोलने की तैयारी, 18 साल से ऊपर के विद्यार्थियों को प्राथमिकता से लगेगी वैक्सीन

Tue, 17 Aug 2021 11:16 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 17 Aug 2021 11:16 AM IST
सार

जिला उपायुक्तों से कहा गया है कि संबंधित जिलों में कोविड उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू, गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा, मंडलायुकत, जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Preparations to open higher educational institutions in Jammu and Kashmir, students above 18 years will get vaccine on priority
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में उच्च शिक्षण संस्थान खोलने की तैयारी के तहत अब 18 से ऊपर आयु वर्ग को कोविड वैक्सीन लगाने पर जोर दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग की प्रदेश कार्यकारी कमेटी ने कोरोना परिदृश्य की समीक्षा के बाद निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि 18 प्लस के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। शिक्षण संस्थानों के प्रमुख हर पंद्रह दिन में टीकाकरण की स्थिति का जायजा लें। हालांकि अगले आदेश तक सभी शिक्षण संस्थान व कोचिंग सेंटर केवल ऑनलाइन पढ़ाई ही करवा सकेंगे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारी कमेटी की रविवार को आयोजित बैठक में पहले से लागू पाबंदियों को जारी रखने का फैसला लिया। इसमें रात्रि कर्फ्यू पहले की तरह रात आठ से सुबह सात बजे तक जारी रहा करेगा। कमेटी ने सभी जिलों में टीकाकरण अभियान तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed