श्री अमरनाथ पवित्र गुफा में स्वतंत्रता दिवस पर बर्फबारी हुई। इस बीच गुफा क्षेत्र में तैनात सुरक्षाबलों, लंगर संगठनों और अन्य लोगों ने स्वतंत्रता दिवस को पूरे जोश के साथ मनाया। उधर, कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। राजधानी श्रीनगर में गत शनिवार की रात को सामान्य से 5.6 डिग्री गिरकर 16 साल बाद न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 31 अगस्त 2005 को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इसी तरह दक्षिणी कश्मीर के कोकरनार में अगस्त में गत रात न्यूनतम तापमान ने आलटाइम रिकॉर्ड बनाया। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साउथ कश्मीर के ही काजीकुंड में गत दिवस का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इससे पहले जहां 25 अगस्त 1996 को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा कुपवाड़ा में गत दिवस का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा, इससे पहले यहां 30 अगस्त 1989 को 10.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
2 of 5
अमरनाथ गुफा सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर संभाग के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री नीचे चल रहा है, जबकि जम्मू संभाग में यह तापमान 1 से 2 डिग्री ऊपर है।
3 of 5
अमरनाथ गुफा सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में सोमवार को मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान 34.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
4 of 5
अमरनाथ गुफा सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 28.8, बटोत में 29.0, कटड़ा में 32.0, भद्रवाह में 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में 22.8, कारगिल में 25.8, श्रीनगर में 27.0, पहलगाम में 22.6 और गुलमर्ग में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
5 of 5
अमरनाथ गुफा सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
- जम्मू का तापमान
- अधिकतम 34.5
- न्यूनतम 23.5
- सूर्योदय 05.57
- सूर्यास्त 07.15