{"_id":"667b256e30ffc145190480b5","slug":"preparations-for-delimitation-of-municipal-bodies-started-in-jammu-and-kashmir-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election Bells : जम्मू-कश्मीर में शुरू हुई नगर निकायों के परिसीमन की तैयारी, साल के अंत तक संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election Bells : जम्मू-कश्मीर में शुरू हुई नगर निकायों के परिसीमन की तैयारी, साल के अंत तक संभावना
Wed, 26 Jun 2024 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:25 AM IST
सार
प्रदेश के नगर निकायों में नए सिरे से परिसीमन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के साथ नगर निकाय चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। प्रदेश के नगर निकायों में नए सिरे से परिसीमन की तैयारी की जा रही है। प्रदेश के चुनाव आयुक्त ने सभी बीस जिलों के उपायुक्तों से परिसीमन की प्रक्रिया में शामिल होकर सुझाव और प्रस्ताव देने को कहा है। निकाय चुनाव साल के अंत तक हो सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के चुनाव आयुक्त बीआर शर्मा ने मंगलवार शाम को डेढ़ घंटे की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में सभी जिलों के उपायुक्तों से निकाय चुनाव की प्रक्रिया पर चर्चा की। इसमें प्रमुख रूप से परिसीमन पर बात की गई। आगामी निकाय चुनाव में परिसीमन की सूरत में कई निकायों का विस्तार हो जाएगा। जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार निकाय चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
इससे पहले वर्ष 2018 में जब यह चुनाव हुए थे उस समय जम्मू कश्मीर एक पूर्ण राज्य था। वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद निकाय चुनाव नहीं हो पाए हैं। प्रदेश में नगर निकायों का कार्यकाल नवंबर 2023 में संपन्न हुआ है। जम्मू जिला में 75 वार्ड हैं। जिले में एक जम्मू नगर निगम (जेएमसी) के अलावा नगर पालिका अरनिया, नगर पालिका अखनूर, नगर पालिका बिश्नाह, नगर पालिका घो मन्हासा, नगर पालिका ज्यौड़ियां, नगर पालिका खौड़ और नगर पालिका आरएसपुरा है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव में पहली बार मिल सकता है ओबीसी आरक्षण
जम्मू कश्मीर में आगामी निकाय चुनाव में पहली बार ओबीसी आरक्षण को लागू करने के लिए कई निकाय हल्कों को चिह्नित किया जा सकता है। इससे पहले इन चुनाव में ओबीसी आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं था। लेकिन पिछले साल ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने की प्रक्रिया से निकाय चुनाव लंबित हुए हैं। जम्मू कश्मीर प्रशासनिक परिषद ने 28 दिसंबर 2023 को जम्मू कश्मीर पंचायती राज अधिनियम में संशोधन किया है, जो शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण की अनुमति देता है।
प्रदेश में निकाय की स्थिति
- नगर निगम 2
- नगर परिषद 19
- नगर पालिकाएं 57