{"_id":"65fc07e1e0d34e20dd04776a","slug":"preparation-of-telemedicine-facility-from-next-week-in-aiims-jammu-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aiims Jammu: एम्स जम्मू में अगले सप्ताह से टेलीमेडिसिन सुविधा की तैयारी, मिलेगा चिकित्सा परामर्श का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aiims Jammu: एम्स जम्मू में अगले सप्ताह से टेलीमेडिसिन सुविधा की तैयारी, मिलेगा चिकित्सा परामर्श का लाभ
Thu, 21 Mar 2024 03:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 21 Mar 2024 03:41 PM IST
सार
ईबस सेवा के लिए स्मार्ट सिटी से जम्मू से विजयपुर के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की गई है। इसमें निर्धारित समय में एम्स से इन बसों को चलाने की योजना है, ताकि मरीजों के साथ चिकित्सा स्टाफ जम्मू से विजयपुर और वहां से वापस पहुंच सके।
विज्ञापन
एम्स जम्मू, विजयपुर
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
सांबा के विजयपुर स्थित एम्स जम्मू में होली के बाद अगले हफ्ते टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए ट्रायल रन किए जा रहे हैं। इसमें एम्स के विशेषज्ञ जिला स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों के डाक्टरों से मरीजों के मामलों पर चिकित्सा परामर्श करेंगे। इससे दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को टेलीमेडिसिन का लाभ मिल सकेगा। इसमें जरूरत के मुताबिक मरीज को एम्स में रेफर करने का प्रावधान भी होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा ईबस सेवा के लिए स्मार्ट सिटी से जम्मू से विजयपुर के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की गई है। इसमें निर्धारित समय में एम्स से इन बसों को चलाने की योजना है, ताकि मरीजों के साथ चिकित्सा स्टाफ जम्मू से विजयपुर और वहां से वापस पहुंच सके।
विज्ञापन
इसके साथ एम्स दिल्ली से प्रशिक्षित टेक्नीशियन स्टाफ की सेवाएं लेने के लिए उन्हें एम्स विजयपुर में 2 से 3 माह प्रतिनियुक्ति पर भेजने को कहा गया है। जिससे एम्स विजयपुर में चिकित्सा स्टाफ को उचित प्रशिक्षण दिया जा सके और अत्याधुनिक उपकरणों का सही उपयोग के साथ उनकी सुरक्षा बनी रहे।
विज्ञापन
एम्स के निदेशक डा. शक्ति गुप्ता ने बताया कि मार्च के अंत तक हम टेलीमेडिसिन सहित अन्य सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहे हैं। कोशिश कर रहे हैं कि पहले टेलीमेडिसिन को शुरू कर दिया जाए, ताकि जिला स्तर के मरीजों को चिकित्सा परामर्श का लाभ मिल सके।