फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Power cut decrease; Water Crisis Still Continue

Jammu News: लंबी बिजली कटौती से मिली निजात, पानी का संकट बरकरार

विज्ञापन
Power cut decrease; Water Crisis Still Continue
- बारिश होने से अधिकतम तापमान में आई गिरावट; रविवार को डेढ़ से दो घंटे का लगा कट, पहले चार से पांच घंटे हो रही थी बिजली कटौती
विज्ञापन

- सुजवां, बठिंडी, गुढ़ा बख्शी नगर, ऑटो लेन बख्शी नगर में पेयजल की किल्लत रही
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बारिश ने तापमान में गिरावट के साथ बिजली कटौती से भी राहत प्रदान की है। रविवार को डेढ़ से दो घंटे तक ही कट लगा। हालांकि पहले गर्मी बढ़ने के कारण चार से पांच घंटे का लंबा कट सहन करना पड़ रहा था। वहीं, वेयरहाउस और तालाब तिल्लो में लोड बढ़ने के कारण बिजली ढांचे में तकनीकी खराबी आई जिसे बिजली कारपोरेशन ने ठीक करवाया और आपूर्ति बहाल की।
दूसरी ओर, शहर में पानी की किल्लत अभी भी बरकरार है। कट के कारण स्टोरेज टैंकों में मांग के हिसाब से पानी जमा नहीं हो पाया। ऐसे में लोगों को तय समय से कम पानी मिला। शहर के सुजवां, बठिंडी, बख्शी नगर के गुढ़ा बख्शी नगर, ऑटो लेन बख्शी नगर में पेयजल संकट रहा। इसके अलावा भगवती नगर में पानी का प्रेशर कम रहा। इससे लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पाई। लोगों को निजी तौर पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़े। इसके अलावा बस स्टैंड, पुराने शहर के पुरानी मंडी, जैन बाजार, जुलाखा मोहल्ला, पक्का डंगा इलाकों में 25 मिनट तक पानी की आपूर्ति हुई। सैनिक कालोनी, ग्रेटर कैलाश इलाकों में भी सिर्फ एक समय ही 30 मिनट तक पानी आया।
विज्ञापन


कोट
टैंकरों के माध्यम से शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति की गई है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। कुछ ही दिन में समस्या का हल हो जाएगा। - संदीप डोगरा, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
तापमान में गिरावट के कारण रविवार को बिजली कट कम लगे हैं। जहां-जहां तकनीकी खराबी आई है, वहां इसका हल किया गया है।
- अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed