फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   possibility of ptsd in people's lives on border

पाक फायरिंग से इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं भारतीय

Sun, 24 Aug 2014 05:04 PM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
possibility of ptsd in people's lives on border

जरा सोचिए, बारूद की गंध और गोलियों की गड़गड़ाहट के बीच मौत को करीब से देखने वालों की शारीरिक और मानसिक स्थिति क्या रहती है। कई घंटों तक ऐसे हालात में रहने पर खुद में आत्मविश्वास कम होने के साथ असुरक्षा की भावना बढ़ना लाजमी है।

विज्ञापन


सीमा पार से लगातार हो रही पाक फायरिंग से सीमांत ग्रामीणों में पोस्ट ट्रामेटिक स्ट्रेस डिसआर्डर (पीटीएसडी) की आशंका काफी बढ़ जाती है। मनोचिकित्सकों के अनुसार ऐसे तनाव से पीड़ित को बाहर आने के लिए कई महीने और साल लग सकते हैं। इसमें युवा ज्यादा प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

 
साइक्रेटरी अस्पताल में कार्यरत मनोचिकित्सक डा. मनु अरोड़ा का कहना है कि सीमा पार से अचानक होने वाली फायरिंग से शारीरिक और मानसिक स्तर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यह वातावरण किसी जंग की तरह होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर जवान भी हो रहे है इस बीमारी के श‌िकार

possibility of ptsd in people's lives on border

सीमा पर लड़ाई पर जाने वाले जवानों में पीटीएसडी की समस्या पाई गई है, जिसके बाद यह शिकायत सीमांत ग्रामीणों में होती है। सामान्य रूप से चल रही दिनचर्या में अचानक सब कुछ बदलने के कारण मानसिक तनाव का स्तर कई गुणा बढ़ जाता है।

इसमें प्रभावित व्यक्ति की हैरानगी से आंख की पुतलियां सामान्य से ज्यादा खुल जाना, शरीर में तेजी से कमजोरी महसूस होना, दिल की धड़कन बढ़ना, सेना के जवानों को देखकर दिल में अंजान डर बैठ जाना, छोटी सी बात पर भी चीख उठना आदि लक्षण रहते हैं।

ऐसी परिस्थितियों में मानसिक तौर पर भारी तनाव आ जाता है, जिसमें पता नहीं चलता कि खुद कहां पर हैं और क्या हो गया। ऐसे हालात हृदय रोगियों के लिए जानलेवा भी साबित होते हैं। दिल की धड़कन तेज होने पर हार्ट अटैक की आशंका ज्यादा रहती है।

गोल‌ियों की आवाज से कई लोगों की हो चुकी है मौत

possibility of ptsd in people's lives on border

उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले चिनौर जानीपुर जम्मू मुठभेड़ में एक बुजुर्ग की गोलियों की आवाज सुनकर हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। डा. अरोड़ा के अनुसार मुठभेड़ के बाद हालात सामान्य होने पर भी प्रभावित लोग पोस्ट ट्रामेटिक स्ट्रेस में रहते हैं।

इसका असर छह माह तक रह सकता है। इसमें बच्चों में खासकर उनका शारीरिक, मानसिक और व्यक्तिगत विकास नहीं हो पाता है। ऐसे बच्चे अकेलापन सहन नहीं कर पाते, सहमे रहेंगे, अंधेरे से डर लगना, छोटी सी आवाज यानी कोई पटाखा चलने पर भी लगेगा कि कहीं हमला हो गया है ही महसूस होता है।

ऐसी घटनाओं के बाद प्रभावित व्यक्ति की पूरी जिंदगी ही बदल जाती है। ऐसी घटनाओं के बाद कम से कम 15 दिन तक पीड़ित व्यक्ति पर एक्यूट डिप्रेशन का असर रहता है।

कैसे लें इलाज...

possibility of ptsd in people's lives on border

ऐसी घटनाओं से पीड़ित लोगों को काउंसिलिंग दी जाए। इसमें साइकोथैरेपी का भी सहारा लिया जा सकता है। इसके अलावा पारिवारिक काउंसिलिंग करवाना भी जरूरी है।

पीड़ित के सामने बीती बातों को न दोहराया जाए। उसे हर तरह से अच्छा माहौल देने की कोशिश की जाए। उन्हें मानसिक स्तर पर मजबूत बनाकर आत्मविश्वास बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed