फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch Terror Attack: Bhimber Gali-Jadanwali Gali road opened, relief to drivers and passengers

Poonch Terror Attack: पुंछ हमले के बाद बंद भिंबर गली-जड़ांवाली गली मार्ग खुला, वाहन चालकों-यात्रियों को राहत

Sun, 23 Apr 2023 11:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 11:07 PM IST
सार

भाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर आतंकियों ने हमला कर पांच जवानों को शहीद कर दिया था। इसके बाद मार्ग को वाया जड़ांवाली गली -भिंबर गली के बीच यातायात बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
Poonch Terror Attack: Bhimber Gali-Jadanwali Gali road opened, relief to drivers and passengers
जम्मू-पुंछ हाईवे पर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को भिंबर गली-जड़ांवाली गली मांग पर यातायात बहाल होते ही वाहन सरपट दौड़ने लगे। इससे पुंछ, मंडी और सुरनकोट के लोगों और वाहन चालकों को राहत मिली है। रविवार सुबह सेना ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाया भाटादूड़ियां यातायात बहाल करने की जिला प्रशासन और यातायात पुलिस को हरी झंडी दे दी।

विज्ञापन


इसके बाद सुबह करीब सवा आठ बजे यातायात बहाल करने के आदेश जारी किए गए। जड़ांवाली गली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए सभी अवरोधक हटा लिए गए। जहां कल्लर पुलिस चौकी, संगेयोट और भिंबर गली में लगाए गए अवरोध व कंटीले तार हटा दिए गए।
विज्ञापन


इसके बाद पुंछ, मंडी और सुरनकोट से निकले ट्रकों, बसों सहित सभी प्रकार के वाहनों को मार्ग पर जड़ांवाली गली से आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई। वाहन चालक इरशाद अहमद, रंजीत सिंह, शिराज अहमद का कहना था कि पिछले तीन दिनों से वे लोग वाया गुरसाईं, हरनी-मेंढर-धारघलून से भिंबर गली से जुड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मार्ग पर तीन घंटे का समय लग रहा था। एक तो सड़क खस्ताहाल और सिंगल लेन होने के कारण कदम-कदम पर जाम का सामना करना पड़ता था।इतना ही नहीं रास्ता लंबा होने से सवारियां भी कम बैठ रही थीं। ऐसे में आज मार्ग खुलने से राहत मिली है।

मार्ग खुलने पर कई यात्रियों का कहना था कि हम पिछले तीन दिनों से अपना जम्मू जाने का कार्यक्रम रद्द कर रहे थे। जब यह रास्ता खुलने का पता चला तो यात्रा की तैयारी की और घर से निकल पड़े हैं। बता दें कि वीरवार को भाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर आतंकियों ने हमला कर पांच जवानों को शहीद कर दिया था।


इसके बाद मार्ग को वाया जड़ांवाली गली -भिंबर गली के बीच यातायात बंद कर दिया गया था। इससे पुंछ,मंडी और सुरनकोट से जम्मू जाने अथवा जम्मू से आने वाले वाहनों को वाया गुरसाईं, हरनी, मेंढर धारघलून से भिंबर गली पहुंचना पड़ रहा था, जहां से लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते थे। ऐसे में जहां करीब यात्रियों को 40 किलोमीटर अधिक सफर करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed