{"_id":"65de399cb0aa33e3e5060fa9","slug":"poonch-karmada-was-shaken-by-the-sound-of-gunshots-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch : गोलियों की आवाज से थर्राया करमाड़ा, घुसपैठियों को देखकर भारत-पाक सेना ने की 15 मिनट तक फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch : गोलियों की आवाज से थर्राया करमाड़ा, घुसपैठियों को देखकर भारत-पाक सेना ने की 15 मिनट तक फायरिंग
Wed, 28 Feb 2024 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:06 AM IST
सार
घुसपैठिये देखने पर भारत और पाकिस्तानी सेना की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक फायरिंग की गई। अचानक हुई फायरिंग से क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए।
विज्ञापन
पुंछ में तलाशी अभियान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुंछ में कल देर शाम को नियंत्रण रेखा स्थित करमाड़ा क्षेत्र गोलियों की आवाज से गूंज उठा। घुसपैठिये देखने पर भारत और पाकिस्तानी सेना की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक फायरिंग की गई। अचानक हुई फायरिंग से क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए।
विज्ञापन
देर शाम हुई गोलीबारी को लेकर सुरक्षाबलों ने किसी भी प्रकार के संघर्ष विराम के उल्लंघन से इन्कार किया है। सूत्रों के अनुसार रात करीब 6:10 बजे करमाड़ा के उस पार तैनात पाकिस्तानी सेना की बलोच रेजिमेंट द्वारा अपने क्षेत्र में कुछ हरकत देखकर गोलीबारी की गई।
विज्ञापन
उधर, घुसपैठ के प्रयास की आशंका को देखते भारतीय सेना ने भी अपने क्षेत्र में कुछ मिनट तक गोलीबारी की। नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्रों में इस प्रकार से अपने-अपने क्षेत्र में गोलीबारी करना नियमित सैन्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन