फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch Jammu highway remained closed between Jadanwali Gali to Bimber Gali due to Poonch encounter

ऑपरेशन भाटादूड़ियां: जड़ांवाली गली से बींबर गली के बीच बंद रहा पुंछ-जम्मू राजमार्ग, हजारों लोग परेशान

Tue, 26 Oct 2021 10:43 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Oct 2021 10:43 PM IST
सार

14 अक्तूबर को जिले के मेंढर के पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों ने सेना के जवानों पर हमला किया था। जिसमें एक जेसीओ सहित चार जवान शहीद हुए थे। इसके बाद उसी दिन शाम को बींबर गली से जड़ांवाली गली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
Poonch Jammu highway remained closed between Jadanwali Gali to Bimber Gali due to Poonch encounter
पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में पुंछ जिले के भाटादूड़ियां में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे जंगल में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है। 13वें दिन भी जड़ांवाली गली से बींबर गली तक के बीच पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद रहा। इस मार्ग पर आज भी सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। इसके चलते जिले के सुरनकोट, मंडी एवं पुंछ हवेली तहसील के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पुंछ से जम्मू एवं जम्मू से पुंछ आने वाले लोगों को वाया मेंढर अथवा वाया कृष्णा घाटी के रास्ते गंतव्य तक पहुंचने में 10 से 11 घंटे का समय लग रहा है। क्योंकि इन क्षेत्रों में सड़कें तंग होने के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसें रहना पड़ रहा है। वहीं इतने दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग के इस 24 किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जहां आज भी जरूरी कामों के लिए पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन भाटादूड़ियां: मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद, आतंकियों तक कैसे पहुंच रही हैं ये चीजें    
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण जम्मू से सामान लेकर आने वाले बड़े माल वाहक वाहन ट्रक एवं ट्रालों के पुंछ पहुंचने में तीन से चार दिन का समय लग रहा है, जिससे पुंछ नगर, मंडी एवं सुरनकोट कस्बों में सब्जियों और खाने पीने की वस्तुओं की भी किल्लत होने लगी है। जिसे लेकर आम लोगों और दुकानदारों ने उपराज्यपाल से मांग की है कि पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बींबरगली जड़ांवाली गली के बीच खोला जाए। इसके लिए अगर वाहनों को सुरक्षा देनी पड़े तो भी सुरक्षा देकर ही वाहनों की आवाजाही बहल की जाए, जिससे लोगों की परेशानियां कम हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed