फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

मोदी सरकार के 11 साल : भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, जन-जन तक पहुंचा रहे उपलब्धियां

विज्ञापन
political news
नोट - फोटो ट्रैक पर हैं
विज्ञापन


- प्रदर्शनी के जरिए लोगों को बताई गई सरकार की कार्ययोजना
- भाजपा नेताओं ने गिनाईं योजनाओं की उपलब्धियां

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने प्रदेश भर में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत जम्मू के पांचों संगठनात्मक जिलों में विकास प्रदर्शनी लगाई गई। प्रेसवार्ता कर भी भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से जनता के सामने रखा।

शहर में कच्ची छावनी स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए बदलावों और जनकल्याणकारी योजनाओं का आइना है। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीति से संभव हुआ है। प्रदर्शनी में उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, घर-घर शौचालय निर्माण, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान प्रमुख आकर्षण रहे। आम लोगों को चित्रों और आंकड़ों के माध्यम से यह बताया गया कि किस प्रकार सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान तक पहुंची हैं।
विज्ञापन

इस दौरान ‘विकसित भारत का अमृतकाल’ अभियान के प्रभारी एडवोकेट विवाद गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने केवल वादे नहीं किए, बल्कि उन्हें जमीन पर उतार कर दिखाया है। इस दौरान विधायक युद्धवीर सेठी, जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार के 11 साल भारत की आर्थिक प्रगति के प्रतीक : विबोध
जम्मू में आयोजित प्रेस वार्ता में विबोध गुप्ता ने कहा कि यह 11 साल न केवल भारत की आर्थिक प्रगति के प्रतीक हैं, बल्कि आम जनता की जिंदगी में आए ठोस बदलावों की कहानी भी हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ा गया, लाखों ‘लखपति दीदी’ ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनीं और आदिवासी समुदायों को केंद्र में रखकर कई योजनाएं चलाई गईं।

जमीनी स्तर पर बड़ा परिवर्तन हुआ : सेठी

युद्धवीर सेठी ने जम्मू कश्मीर में हुई ऐतिहासिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज सड़कों, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर बड़ा परिवर्तन हुआ है। उन्होंने डिजिटल भारत अभियान को भी सराहा, जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे घर-घर तक पहुंचा है। जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed