{"_id":"67ba382d8b3d976fd604428c","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jmu1045-551518-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर को मिले रियासत का \nहक, कांग्रेस ने फिर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर को मिले रियासत का हक, कांग्रेस ने फिर की मांग
विज्ञापन
कठुआ में सम्मेलन को संबोधित करते तारिक हमीद कर्रा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कठुआ में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय अधिवेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से उसका विशेष दर्जा छीनकर यहां के लोगों को लूटा है। इसके खिलाफ कांग्रेस हमारी रियासत, हमारा हक के तहत मुहिम शुरू कर रही है। इसमें जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की जाएगी। ये बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा ने कठुआ में पार्टी के एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में कहीं।
कर्रा ने कहा, कांग्रेस लोगों के हक की लड़ाई लड़ेगी। युवाओं से रोजगार और किसानों से जमीन छीनी जा रही है। सरकार कभी बिजली के बिल बढ़ाती है अब स्मार्ट मीटर लगाकर और परेशान कर रही है। लोगों को पर्याप्त राशन नहीं मिल रहा। राज्य का दर्जा बहाल करवाने के लिए कांग्रेस मुहिम चलाई जाएगी। सरकार तक लोगों की आवाज को पहुंचाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए तैयार रहें।
-- --
बिलावर में हुई तीन मौतों की हो न्यायिक जांच
कर्रा ने बिलावर में हाल ही में हुई तीन लोगों की मौत की न्यायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गृह विभाग उपराज्यपाल के अधीन होने के कारण अब तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
-- -- -
लोस व विस चुनाव के परिणाम पर चर्चा
सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के परिणामों पर चर्चा मुख्य विषय बना। कार्यकर्ताओं का मानना है कि लोगों के हक की आवाज उठाने के लिए पार्टी का मजबूत होना जरूरी है। लेकिन बीते वर्ष हुए दोनों चुनाव में हमारा प्रदर्शन कमजोर रहा है। कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इसके लिए पार्टी नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। सम्मेलन में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमण भल्ला, तारा चंद, पूर्व मंत्री चौ. लाल सिंह, पूर्व विधायक कांता चौधरी ने भी अपने विचार रखे।