{"_id":"65d7bc032bcd38c9c80ec858","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1008-308643-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल करे सरकार : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल करे सरकार : कांग्रेस
विज्ञापन
शहीदी चौक स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वीरवार को पार्टी की पीसीसी अभियान समिति ने आगामी चुनावों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीसी अभियान समिति ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की है। इसके साथ जल्द लोकसभा और विधानसभा चुनाव करवाए जाएं। पार्टी कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। सरकार कमजोर क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए विपक्ष सहित सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के साथ पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करे।
शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में वीरवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद की अध्यक्षता में हुई पीसीसी अभियान समिति की बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने सरकार से विपक्षी दलों खासकर गैर भाजपा दलों के सभी प्रमुख नेताओं को उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। सुरक्षा के मामले में गैर भाजपा दलों के साथ भेदभाव हो रहा है। आरोप लगाया कि गत दिवस प्रधानमंत्री की रैली में श्रेय लेने के लिए सरकारी कर्मचारियों को जुटाया गया। इसमें सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। मोदी ने पिछले चुनाव में जम्मू-कश्मीर, विशेषकर जम्मू क्षेत्र के लोगों से किए गए वादों के लिए एक शब्द नहीं बोला। प्रधानमंत्री ने बेरोजगार युवाओं, किसानों, शरणार्थियों, दैनिक वेतन भोगियों, संविदा और अस्थायी कर्मचारियों की अन्य श्रेणियों से किए गए वादों का उल्लेख तक नहीं किया। एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित अपनी वास्तविक मांगों के लिए शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों की आवाज को भाजपा दबाने की कोशिश कर रही है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी, सचिव एआईसीसी शाहनवाज चौधरी, मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, उपाध्यक्ष योगेश साहनी आदि मौजूद रहे।