फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: आजाद ने लोस चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विज्ञापन
political news
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते गुलाम नबी आजाद: स्रोत आजाद पार्टी
पार्टी कार्यकर्ताओं से जीत सुनिश्चित करने के लिए दमखम से काम करने को कहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) लोकसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा है। रविवार को डीपीएपी कार्यालय जम्मू में पार्टी नेताओं के साथ आजाद ने बैठक की। उन्होंने एकीकृत और प्रभावी अभियान सुनिश्चित करने के लिए नियमित बैठकों की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि हमें सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि हमारी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसे लोग स्वीकार्य मानते हैं। दूसरों ने केवल गुमराह किया है। आखिरी में हमारी पार्टी के गठन के डेढ़ साल बाद एकमात्र राजनीतिक दल के रूप में खड़े हैं, जो सक्रिय रूप से लोगों की चिंताओं के लिए जमीनी लड़ाई में सक्रिय रूप से शामिल है। खासकर भूमि बेदखली आदेश के खिलाफ। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी अटूट प्रतिबद्धता जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिलाने के लिए है। हमारा एजेंडा स्पष्ट है। सार्वजनिक मुद्दों को सबसे आगे लाना और दृढ़ता से अपने समुदाय के भीतर विकास और शांति को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करना है। बैठक में आरएस चिब, जुगल किशोर शर्मा, विनोद मिश्रा, चौधरी हारून खटाना, अनीता ठाकुर, विनोद कौल, अरविंदर सिंह मिक्की, सलमान निजामी, चौधरी गारू राम, पीआर मन्हास, जाहिद मलिक, सुजादा बशीर, सुभाष गुप्ता, अशोक शर्मा, एडवोकेट महेश्वर सिंह, अरुण सिंह राजू, रियाज बशीर नाज, मसूद चौधरी, इमरान जफर, हीरा लाल अबरोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed