{"_id":"65e8e1bbb43e2e8d0f0ae6b4","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1006-316851-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो कमियां कांग्रेस में थीं उन्हें डीपीएपी में दूर कर रहा हूं: आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो कमियां कांग्रेस में थीं उन्हें डीपीएपी में दूर कर रहा हूं: आजाद
विज्ञापन
-बडगाम की रैली में कहा-सत्ता में आए तो नौकरी और जमीन के लिए कानून बनाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ में एक सार्वजनिक रैली में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वहां कोई कार्य संस्कृति नहीं है। हर दिन कुछ विधायक या सांसद पार्टी छोड़ रहे हैं। इसका मतलब है कि नेतृत्व अपने लोगों को नेतृत्व प्रदान करने में विफल है।
आजाद ने कहा, मैंने अलग होकर अपनी पार्टी बनाई और कांग्रेस में जो भी कमियां थीं, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया है। वहां कोई कार्य संस्कृति और सम्मान नहीं था। पूछने पर कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए भूमि और नौकरी के अधिकारों की रक्षा के लिए कानून बनाएगी, तो पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा विधानसभा को ऐसा कानून बनाने का अधिकार है। हम सत्ता में आए तो ऐसा करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सरूरी मुझसे ज्यादा सक्रिय
उधमपुर संसदीय सीट से जीएम सरूरी की उम्मीदवारी पर उन्होंने कहा, वह मुझसे ज्यादा सक्रिय। वह उपयुक्त उम्मीदवार हैं। हमने अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया है, लेकिन हमने नाम तय कर लिया है।डीपीएपी ने एक बयान और पार्टी के एक्स हैंडल पर सरूरी के नाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
लेना