{"_id":"65e77ce099a8d69a4506190f","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1006-316265-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो लोग हमें बी टीम कहते हैं, वे कभी भाजपा सरकार का हिस्सा थे : आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो लोग हमें बी टीम कहते हैं, वे कभी भाजपा सरकार का हिस्सा थे : आजाद
विज्ञापन
- डीपीएपी प्रमुख ने नेकां और पीडीपी पर बोला हमला
- कहा - संसद का रिकॉर्ड देखें, किसने भाजपा के खिलाफ बात की
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को अनंतनाग में एक रैली के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पर हमला बोला। आजाद ने कहा कि जो लोग हमें भाजपा की बी टीम कहते हैं, वे कभी भाजपा सरकार का हिस्सा थे और सीएम बने। उन लोगों को हमें बी टीम कहने का कोई अधिकार नहीं।
नेकां और पीडीपी के स्पष्ट संदर्भ में आजाद ने कहा कि ऐसी पार्टियों को किसी दूसरे पर आरोप लगाने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए। उन्हें संसद के रिकॉर्ड की भी जांच करनी चाहिए कि वहां भाजपा के खिलाफ किसने बात की। इस सवाल पर कि क्या पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) विफल हो गया है तो पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपना काम कर रहे हैं। यह विफल हुआ है या सफल, यह लोगों को तय करना है। इससे पहले सार्वजनिक बैठक में अपने भाषण में चीन पर अपनी टिप्पणी के बारे में आजाद ने कहा कि भारत को सीमा पर चीन और पाकिस्तान दोनों से खतरा है। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चीन का कोई संदर्भ नहीं देते हैं, लेकिन कहते हैं कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) को हासिल करेगा। आजाद ने कहा, चाहे वह कुछ कहें या न कहें, यह हमारे लिए खतरा है। डीपीएपी प्रमुख ने कहा कि अनुच्छेद 370 को रद्द करना केंद्र सरकार की एक गलती थी। मैंने संसद में अनुच्छेद 370 के पक्ष में बात की थी, जबकि ये दल वहां भी चुप रहे। नेकां और पीडीपी इस मुद्दे को केवल वोट के लिए उछालते हैं।