{"_id":"65d52206d47170468b0f6e04","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1006-307273-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्तिगत लाभ की राजनीति के बजाय राष्ट्र हित में सोचें : बेग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्तिगत लाभ की राजनीति के बजाय राष्ट्र हित में सोचें : बेग
विज्ञापन
पीएम की रैली में पहुंचे पीडीपी नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मुज्जफर हुसैन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एमए स्टेडियम में मंगलवार को प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचे पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मुज्जफर हुसैन बेग ने कहा कि वह पीडीपी का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमें व्यक्तिगत लाभ की राजनीति करने के बजाय राष्ट्र हित के बारे में सोचना चाहिए।
बेग ने कहा कि उन्हें पीएमओ कार्यालय से रैली के लिए आमंत्रण मिला था। पिछले दस वर्षों में भारत और जम्मू-कश्मीर में तरक्की हुई है। पीएम जम्मू-कश्मीर को भारत के नक्शे में बड़े मुकाम पर देखना चाहते हैं। आज गांव में कई कल्याणकारी सरकारी योजनाएं अमल में लाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री सभी को साथ लेकर साथ चल रहे हैं। आज गुज्जरों का सम्मान मिल रहा है। पहाड़ियों को एसटी का दर्जा गहन सोच विचार के बाद दिया गया है। इसके लिए 43 रिपोर्ट तैयार की गई थीं। डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद के नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला के भाजपा के संपर्क में रहने की टिप्पणी पर बेग ने कहा कि मैं व्यवसायी राजनेता नहीं हूं और मैं सामाजिक कार्यकर्ता हूं। लोकसभा चुनाव में कश्मीर का आम नागरिक भाजपा का साथ देगा के सवाल पर बेग ने कहा कि लोगों को उम्मीदवार को देखना चाहिए। उन्होंने भाजपा के 370 सीटें जीतने के लिए प्रधानमंत्री की भविष्यवाणी का समर्थन किया। पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके साथ हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं। पीडीपी के संस्थापक सदस्यों में से बेग कश्मीर के एक प्रमुख गुर्जर नेता हैं। हाल के दिनों में अन्य दलों के कई प्रमुख जनजातीय नेता भाजपा में शामिल हुए हैं, लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो बेग ऐसा करने वाले कश्मीर प्रांत के पहले गुर्जर नेता बन सकते हैं। ब्यूरो