फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक पाने पर आयुश के पिता सम्मानित

विज्ञापन
political
अखनूर कस्बे में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सदस्य।
अखनूर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का छठा स्थापना दिवस बुधवार को धूूमधाम से मनाया गया। चिनाब दरिया की ब्रूटा मंडी श्रीराम मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रधान जगदीश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रघुवीर सिंह थे। इसमें अनेक पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। अखनूर के लिए युवा प्रधान रजत सिंह को आपसी सहमति से नियुक्त किया गया। राज्य में राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल पाने पर आयुश सिंह के पिता दलबीर सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान रघुवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुखदेव सिंह की मेहनत से पूरे देश के 26 राज्यों में करणी सेना का गठन हो चुका है। उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर में भी लाखों की संख्या में करणी सैनिक जुड़े हैं। राज्य के संगठन मंत्री दिन रात काम कर रहे हैं। बहुत जल्दी जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह का आगमन होने वाला है। कार्यक्रम को को प्रधान जगदीश ओर युवा प्रधान रजत सिंह ने भी संबोधित किया। मंच संचालन महासचिव राजबीर ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव ठाकुर राजवीर सिंह, नरिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, दलवीर सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

-----------------
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने मनाया स्थापना दिवस
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में बुधवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर संगठन से जुडे़ युवाओं को अपने क्षेत्र में करणी सेना को मजबूत बनाने पूरे समाज को साथ लेकर चलने, युवाओं को नशे से दूर रखने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए कहा गया। इस मौके पर तहसील प्रधान यशपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, दिलेर सिंह, विजय सिंह, विकास मन्हास समते कई कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed