{"_id":"5f0ca6568ebc3e63877763d2","slug":"political-jammu-news-jmu2142402164","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा दे रही है भ्रष्टाचार को बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा दे रही है भ्रष्टाचार को बढ़ाया
विज्ञापन
पैंथर्स पार्टी के राजेश पडगोत्रा पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। पैंथर्स पार्टी के प्रांतीय प्रधान राजेश पडगोत्रा ने कहा कि इस समय भाजपा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। जम्मू-कश्मीर में जितने भी कश्मीरी अधिकारी हैं। कुछ के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। उसके बावजूद भी इन अधिकारियों को यूनिवर्सिटी, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट,जल शक्ति विभाग, बिजली विभाग, रेलवे विभाग आदि पर अधिकारियों के तौर पर तैनात किया गया है।
वह सोमवार को प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा की सोची समझी साजिश है। इस कारण जम्मू के ईमानदार अधिकारियों के खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने इस ओर तत्काल ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में भाजपा और भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ पार्टी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। क्योंकि भाजपा मात्र कश्मीर की जनता को लाभ दे रही है और जम्मू की जनता को टैक्स पर टैक्स लगाकर परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रेसवार्ता में पूर्व सरपंच खजूर सिंह बागल आदि मौजूद थे।