फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

भारत भूषण होंगे जम्मू जिले के गांधीनगर मंडल के अध्यक्ष

विज्ञापन
political
जम्मू। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत प्रदेश भाजपा ने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के तहत प्रदेेश में बने नए मंडलों में मंडल अध्यक्षों को मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने वरिष्ठ नेताओं से परामर्श कर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए हैं। जम्मू जिले के गांधीनगर मंडल से भारत भूषण, त्रिकुटा नगर मंडल से नीरज लक्की पुरी, कुंजवानी मंडल से रणजीत सिंह, गाडीगढ़ मंडल से विजय शर्मा और अंबफला मंडल से रमण शर्मा को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

जम्मू ग्रामीण के घो मन्हासा मंडल से भारत भूषण, मढ़ मंडल से विक्रमजीत सिंह, अंब घरोटा मंडल से अशोक केरनी, बजालता मंडल से अजय शर्मा, नगरोटा मंडल से हर्ष शर्मा और राजपुर दोमाना मंडल से राकेश सिंह को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आरएस पुरा के चोहाला मंडल से विकास मंडल, खैरी रेहाल मंडल से राकेश कुमार, आरएस पुरा मंडल में विक्रम संधु, जम्मू पश्चिम के रेहाड़ी-बख्शीनगर मंडल से अतुल बख्शी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

बसोहली के मांडली मंडल में विशा सिंह, धार महानपुर मंडल में ज्ञान चंद, डुग्गन मंडल में धनी राम को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कठुआ जिले के जसरोटा मंडल में ज्ञान सिंह, लगोट मंडल में रणधीर सिंह, लखनपुर मंडल में अजय शर्मा, डिंगा अंब मंडल में संवर सिंह सलारिया को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांबा जिले के सांबा मंडल में अंकुश महाजन, घग्वाल मंडल में राजेश उपाध्याय, रामगढ़ मंडल में चौधरी शिव कुमार, गुढ़ा सलाथिया मंडल में बृज पाल सिंह, बाबा सिद्ध गोरिया मंडल में सरदार शमशेर सिंह को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजपुरा बैनगलाड़ मंडल से कुलभूषण सिंह जसरोटिया को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
उधमपुर जिले में नरसू मंडल से मणि राम, मजालता मंडल से कैप्टन गोपाल सिंह, खून मंडल से मोहन लाल शर्मा, रियासी जिले में धनसर बाबा मंडल से रमेश कुमार शर्मा, भोमाग मंडल से पवन सिंह, पौनी मंडल में अजय सेठ और गुलाबगढ़ मंडल में अब्दुल मजीद को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

नौशेरा में लंबेड़ी मंडल में शुभम शर्मा, सेरी मंडल में अजय चौधरी, सोलकी मंडल में विक्रम सिंह और कालाकोट मंडल में पंडित राम पाल बाली को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed