फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police rescued a minor girl who was kidnapped from her home in Kulgam of jammu and kashmir

किडनैप हुई नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद, पीड़िता ने किया ऐसा खुलासा चौंक गई पुलिस

Mon, 05 Feb 2018 11:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
police rescued a minor girl who was kidnapped from her home in Kulgam of jammu and kashmir
पीड़िता - फोटो : ani
अपने घर के बाहर से किडनैप हुई नाबालिग को पुलिस ने छुड़ा लिया है। पूछताछ में पीड़िता ने ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है कि हर कोई हैरान है। 
विज्ञापन


मुंह पर नकाब पहने एक कश्मीरी लड़की के वायरल वीडियो ने सनसनी मचा दी है। वीडियो में लड़की ने खुद के साथ दुराचार होने की बात कही है। पुलिस ने इसे लेकर एफआईआर दर्ज की है। कुलगाम जिले के चार लोग हिरासत में भी लिए गए हैं।

इस मामले में कई बड़े लोगों का नाम सामने आ सकता है। वीडियो में लड़की कहती है कि एक लड़की उसकी दोस्त बनी। पहले वो लड़की उसके घर आई। बाद में वह उसके घर गई।
विज्ञापन


यहां उसे चाय में नशे की दवाई मिलाकर पिलाई गई। इसके बाद एक मर्द को उसके साथ सुला दिया गया। जिसने उसके साथ बहुत गंदा सलूक किया। इसका एक वीडियो भी बनाया गया। उसकी दोस्त ने कहा कि यह वीडियो फेसबुक पर डाल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने बताया कि वीडियो की धमकी देकर उसे कई मर्दों के साथ भेजा गया। वह डर गई थी। इसलिए घर में किसी को नहीं बताया। चोगाल का शब्बीर उसे जम्मू भेजता था। शब्बीर कई लड़कियों को जम्मू भेजता है। 

वह पांच छह बार जम्मू आई। जम्मू की मच्छी मार्केट के पास एक होटल में रुकी। यहां उसके साथ कई लोगों ने संबंध बनाए। लड़की वीडियो में साफ कहती नजर आ रही है कि जिस-जिसने उसके साथ संबंध बनाएं हैं, यदि वो सारे लोग उसके सामने आ जाएं तो वह उन्हें पहचान लेगी। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी डा. एसपी वैद ने कहा कि कुलगाम जिले के चार लोग हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एमएलए हो या फिर कोई एसएचओ। जांच करने पर जिस किसी का नाम सामने आएगा और वो दोषी पाया गया तो कानून के तहत कार्रवाई होगी। 

लड़की ने जिस होटल का नाम लिया है, वो शहर के विवेकानंद चौक के पास है। यह इलाका सिटी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। जिला पुलिस ने कहा है कि वह कुलगाम पुलिस को इस मामले में पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed